{"_id":"60db0d197d340779584b7420","slug":"greater-noida-paramount-society-mumbai-model-jumps-off-14-floor-to-death-boyfriend-and-relative-scold-matter-coming-forward","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: 14वीं मंजिल से गिरकर मुंबई की मॉडल की मौत, परिजनों से कहासुनी की बात आ रही सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: 14वीं मंजिल से गिरकर मुंबई की मॉडल की मौत, परिजनों से कहासुनी की बात आ रही सामने
Tue, 29 Jun 2021 05:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 29 Jun 2021 05:38 PM IST
सार
बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोमवार रात उन्हें पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी में 14 वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत की सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा थे
विज्ञापन
मॉडल प्रिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र ग्रेनो वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी में सोमवार रात 14 वीं मंजिल से गिरकर मुंबई में मॉडलिंग करने वाली युवती की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रिया उर्फ भावना गौतम (24) सोसायटी की चौथी मंजिल पर रहने वाली बहन के पास आई हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने मॉडल के सुसाइड करने का दावा किया है।
बिसरख कोतवाली पुलिस ने बताया कि सोमवार रात उन्हें पैरामाउंट इमोशंस सोसायटी में 14 वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत की सूचना मिली। पुलिस जब मौके पर पहुंची घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। पुलिस ने लोगों व सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की।
युवती की पहचान मुंबई में मॉडलिंग करने वाली प्रिया उर्फ भावना गौतम के रूप में हुई। प्रिया मूल रूप से दिल्ली मयूर विहार फेस-3 निवासी थी। वह सोसायटी में रहने वाली अपनी बहन प्रियंका के घर आई हुई थी। एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों ने देर रात कोई शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में मॉडल के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉडल का एक पुरुष मित्र मुंबई से आया था उसको लेकर परिजनों ने इसे डांटा था, जिसके बाद पुरुष मित्र वापस लौट गया था और यह नाराज हो गई थी। प्रिया को समझाने के लिए उसकी मां भी आई थी।