{"_id":"6436ba846ccfa678340f0ecf","slug":"greater-noida-news-stray-dogs-bite-seven-year-old-child-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: लावारिस कुत्तों के झुंड ने सात साल के बच्चे पर किया हमला, कई जगह पर नोंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: लावारिस कुत्तों के झुंड ने सात साल के बच्चे पर किया हमला, कई जगह पर नोंचा
Wed, 12 Apr 2023 07:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 12 Apr 2023 07:35 PM IST
सार
गौड़ सिटी दो के 14 एवेन्यू सोसाइटी में स्वतंत्र कुमार सिंह सपरिवार रहते हैं। मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे बेटा स्वांजल सिंह (7) सोसाइटी के पार्क में खेलने गया था। टावर के पास चार से पांच लावारिस कुत्तों के झुंड ने बेटे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी दो के 14 एवेन्यू सोसाइटी में मंगलवार की रात लावारिस कुत्तों के झुंड ने सात साल के बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को जमीन पर गिरा दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह बच्चे को बचाया। कुत्तों ने बच्चे की गर्दन और हाथ में काट लिया है। घटना के बाद से बच्चा काफी सहमा हुआ है। वहीं मामले में निवासियों में काफी रोष है। उन्होंने इसकी शिकायत बिल्डर और प्राधिकरण से की है।
विज्ञापन
गौड़ सिटी दो के 14 एवेन्यू सोसाइटी में स्वतंत्र कुमार सिंह सपरिवार रहते हैं। मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे बेटा स्वांजल सिंह (7) सोसाइटी के पार्क में खेलने गया था। टावर के पास चार से पांच लावारिस कुत्तों के झुंड ने बेटे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने स्वांजल को जमीन पर गिरा दिया। पास में टहल रहे सोसाइटी के दो निवासी तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया। उसके बाद निवासी बच्चे को लेकर घर पहुंचे। परिजन तुरंत बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया। बच्चे के हाथ और गर्दन पर कुत्तों के नोंचने के निशान है। पिता ने बताया कि घटना के बाद से बच्चा सहमा हुआ है। वह डर के कारण नीचे जाने से इनकार कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने लावारिस कुत्तों की शिकायत बिल्डर और मेंटेनेंस टीम से की है। साथ ही ट्विटर पर प्राधिकरण और प्रशासन से भी शिकायत की है। उनको आरोप है कि सोसाइटी के लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बाद भी कुत्तों पर अंकुश नहीं लग रहा है। गौरतलब है कि पिछले दो सप्ताह में चार घटनाओं को कुत्तों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
लावारिस कुत्तों का खाना खिलाने का विरोध
सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि पशु प्रेमी सोसाइटी के अंदर कुत्तों को खाना खिलाते हैं। इस कारण बाहर से लावारिस कुत्ते सोसाइटी के अंदर आ जाते है। निवासियों की ओर से कई बार कुत्तों को सोसाइटी के बाहर खाना खिलाने की अपील की गई है। जिस पर पशु प्रेमी ध्यान नहीं दे रहे हैं। मंगलवार को हुई घटना के बाद निवासियों ने एक बार फिर मेंटेनेंस टीम ने सोसाइटी के बाहर फीडिंग प्वाइंट बनाने की मांग की है।