ग्रेटर नोएडा: मेरा गुनाह बस इतना है कि प्रेम विवाह किया...लिखकर युवक ने जान दी
अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र निवासी राजबहादुर ने बताया कि उनका बेटा मंगल राजपूत दादरी में रहता था और निजी कंपनी में काम करता था। मंगल ने अनुपम द्विवेदी नाम की युवती से प्रेम विवाह कर लिया था, जिसके कारण वह आत्महत्या के लिए मजबूर हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरा गुनाह बस इतना है कि मैंने सहमति संबंध पार्टनर से प्रेम विवाह किया...मैं उसे पढ़ाना चाहता था, लेकिन वह दूसरों के बहकावे में आकर न केवल अपनी बल्कि मेरी जिंदगी भी बर्बाद करने लगी...। ग्रेनो की एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने फेसबुक पर वीडियो और सुसाइड नोट के जरिए कुछ इस तरह अपना दर्द बयां करने के बाद खुदकुशी कर ली। दादरी कोतवाली पुलिस ने वीडियो और सुसाइड नोट के आधार पर महिला और तीन पड़ोसियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी राजबहादुर ने रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा मंगल राजपूत दादरी के गगन विहार में रहता था और निजी कंपनी में काम करता था। मंगल ने गगन विहार में अपना मकान बना लिया था। उसने अनुपम द्विवेदी नाम की युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। इनके एक बेटा भी हुआ, जिसकी मौत हो गई। परिजन मासूम बच्चे की मौत का आरोप अनुपम पर लग रहे हैं।
आरोप है कि लगभग 20 दिन पहले मंगल ने अनुपम के कहने पर अपना मकान भी उसके नाम कर दिया था। इसके बावजूद वह मंगल की बात नहीं मानती थी। वह अपने पड़ोसी वीरेंद्र नागर व उसके परिजन के कहने पर मंगल को मरने के लिए टॉर्चर कर रही थी, जिसकी रिकार्डिंग भी है। वह बिना बताए घर से चली गई थी और बुलाने पर भी नहीं आ रही थी।
क्या लिखा सुसाइड नोट में
फेसबुक पर पोस्ट की वीडियो में मंगल ने कहा कि मेरा गुनाह बस इतना है कि मैंने सहमति संबंध पार्टनर से प्रेम विवाह किया। मैं उसे पढ़ाना चाहता था। उसने अपनी मौत के लिए अनुपम और पड़ोसियों को जिम्मेदार ठहराया है। दादरी कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि वीडियो, सुसाइड नोट और तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा-306 के अंतर्गत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच अधिकारी सीपी शर्मा का कहना है कि घटना के दौरान युवक की पत्नी कानपुर गई हुई थी।