{"_id":"6409721326a2f9b08d03a5d3","slug":"greater-noida-murder-on-holi-of-bouncer-accused-tried-to-dump-body-but-failed-and-ran-away-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हत्या: रंग खेलने के बहाने ले जाकर किया कत्ल, शव को बाइक पर रख ले जा रहे थे ठिकाने लगाने लेकिन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर हत्या: रंग खेलने के बहाने ले जाकर किया कत्ल, शव को बाइक पर रख ले जा रहे थे ठिकाने लगाने लेकिन...
Thu, 09 Mar 2023 11:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 09 Mar 2023 11:14 AM IST
सार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दनकौर कस्बा निवासी एक 23 साल के युवक की होली के बहाने घर से ले जाकर हत्या कर दी गई। परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
मनीष (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दनकौर में होली के दिन एक शख्स की रंग खेलने के बहाने हत्या कर दी गई। आरोपी तो शव को ठिकाने भी लगाने ले जा रहे थे लेकिन लोगों को इसकी भनक लग गई जिसके चलते उन्होंने रास्ते में ही शव को फेंक दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दनकौर कस्बा निवासी एक 23 साल के युवक की होली के बहाने घर से ले जाकर हत्या कर दी गई। परिजनों की शिकायत पर दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक एक अस्पताल में बाउंसर की नौकरी करता था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
आरोपी हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बाइक पर लेकर जा रहे थे। हालांकि इस बात की भनक किसी तरह लोगों को लग गई, जिसके बाद आरोपी शव को रास्ते में ही फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन