{"_id":"617cba08fa0c075c203148a4","slug":"greater-noida-man-doing-party-in-car-shot-to-death-aadhaar-card-help-in-identification","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: कार में बैठकर कर रहा था पार्टी, फायरिंग कर हत्या, ऐसे हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: कार में बैठकर कर रहा था पार्टी, फायरिंग कर हत्या, ऐसे हुई पहचान
Sat, 30 Oct 2021 08:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Oct 2021 08:50 AM IST
सार
डीसीपी का कहना है कि मनजीत सिंह बादलपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था इस पर हत्या लूट डकैती के केस दर्ज हैं। मनजीत सिंह की एक पत्नी गांव में रहती है और वह दूसरी महिला के साथ रह रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट बिसरख कोतवाली क्षेत्र में एक मूर्ति गोल चक्कर के पास एक कार सवार युवक की शुक्रवार देर रात गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान अंतरिक्ष अपार्टमेंट नोएडा निवासी मनजीत सिंह के रूप में हुई है। कार में साथ में बैठकर पार्टी कर रहे युवक पर हत्या का आरोप है। कार से शराब के दो गिलास, क्वार्टर और ढोकला भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक मूर्ति गोल चक्कर के पास एक कार खड़ी थी। इस कार में सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या की सूचना शुक्रवार देर रात पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि कार खड़ी कर पार्टी की जा रही थी। इसी दौरान आशंका है कि कार में साथ बैठे युवक ने अपने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त और पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है आधार कार्ड से उसका नाम मंजीत सिंह होने की जानकारी मिली है। मनजीत सिंह नोएडा के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष अपार्टमेंट का रहने वाला है। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वही कार में सवार उसका साथी घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसे तलाश रही है।
विज्ञापन
कार से शराब का क्वार्टर दो गिलास और ढोकला बरामद किया गया है मनजीत सिंह ड्राइविंग सीट पर बैठा था उसके साथ बैठे युवक ने तीन चार गोलियां मारकर हत्या की है एक गोली सिर में लगी है। घटना की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है।- हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल जोन
डीसीपी का कहना है कि मनजीत सिंह बादलपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था इस पर हत्या लूट डकैती के केस दर्ज हैं। मनजीत सिंह की एक पत्नी गांव में रहती है और वह दूसरी महिला के साथ रह रहा था।