{"_id":"68e929ef66c214cc3701645c","slug":"greater-noida-is-the-ninth-most-polluted-city-in-the-country-noida-news-c-1-gnd1002-3504664-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: देेश का नौवां सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेटर नोएडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: देेश का नौवां सबसे प्रदूषित शहर रहा ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 203 और नोएडा का एक्यूआई 188 किया गया दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बारिश का दौर थमते ही प्रदूषण में इजाफा होने लगा है। ऐसे में शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा देश का नौवां सबसे प्रदूषित शहर रहा। ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रही। इसके साथ ही नोएडा की हवा की गुणवत्ता मध्यम स्थिति में दर्ज की गई। ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 203 और नोएडा का एक्यूआई 188 रहा।
अक्तूबर के 10 दिन बीत गए हैं और आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता और भी खराब होने के आसार हैं। ऐसे में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के तहत गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की ओर से प्रदूषण नियंत्रण के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से नियमों का पालन करवाया जाएगा और नियमों का पालन न करने पर नोटिस जारी करते हुए जुर्माना भी लगाया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
24 घंटे में एक डिग्री बढ़ा तापमान
आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 घंटे में तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, पूर्वानुमान के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है हालांकि हवाओं का रुख बदलने से प्रदूषण में इजाफा हो सकता है।