{"_id":"626fbe4e94d3e5326f740f64","slug":"greater-noida-husband-intoxicate-wife-make-her-obscene-video-blackmail-her-for-more-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: नशीला पदार्थ पिलाकर बना लिया पत्नी का अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दे करने लगा ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: नशीला पदार्थ पिलाकर बना लिया पत्नी का अश्लील वीडियो, फिर वायरल करने की धमकी दे करने लगा ये मांग
Mon, 02 May 2022 04:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 02 May 2022 04:49 PM IST
सार
महिला का आरोप है कि पति ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी और अतिरिक्त दहेज नहीं लाने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में शादी में कम दहेज मिलने से नाराज होकर पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के विरोध पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
अब महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मेरठ थाना इंचोली निवासी युवती की शादी करीब सात वर्ष पूर्व रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।
विज्ञापन
ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने पर पीड़िता का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते थे। पति ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली थी और अतिरिक्त दहेज नहीं लाने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन