फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Hotel manager arrested in Honeytrap case

ग्रेटर नोएडा: हनीट्रैप मामले में होटल का मैनेजर गिरफ्तार, महिला समेत तीन आरोपी पहले भेजे जा चुके जेल

Mon, 09 May 2022 02:49 AM IST
अनुराग सक्सेना माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 09 May 2022 02:49 AM IST
सार

बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि बागपत निवासी आकाश को गिरफ्तार किया गया है। आकाश के होटल में आरोपी महिला और उसके साथियों ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी का अश्लील वीडियो बनाया था। इसके बाद आरोपी ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगे।

विज्ञापन
Greater Noida Hotel manager arrested in Honeytrap case
हनीट्रैप मामले में पकड़ा गया ओयो होटल का मैनेजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपये मांगने के मामले में पुलिस ने ओयो होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बीटा-2 थाना पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को जेल भेजा था। आरोपियों से पूछताछ और जांच में मैनेजर की संलिप्तता मिली है। आरोपी ने रजिस्टर आदि में भी एंट्री नहीं की थी।

विज्ञापन


बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल कुमार राजपूत ने बताया कि बागपत निवासी आकाश को गिरफ्तार किया गया है। आकाश के होटल में आरोपी महिला और उसके साथियों ने दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी का अश्लील वीडियो बनाया था। इसके बाद आरोपी ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगे।
विज्ञापन


आरोप है कि पीड़ित के बार-बार रुपये देने में आनाकानी करने पर आरोपियों ने आला अधिकारियों को महिला से दुष्कर्म की शिकायत कर दी थी। इसकी जांच होने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। अब पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को तलाश रही है। गिरोह का सरगना देवेंद्र चौधरी अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed