फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   greater noida hospital ready for corona patients sharda university completes bed target

ग्रेटर नोएडा: कोरोना मरीजों की भर्ती के लिए तैयार अस्पताल, शारदा विवि में 100 बेड की तैयारी पूरी

Fri, 03 Apr 2020 01:15 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 03 Apr 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
greater noida hospital ready for corona patients sharda university completes bed target
hospital ward सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शारदा विवि में 100 बेड के अस्पताल की तैयारी पूरी, 20 वेंटिलेटर भी उपलब्ध

नॉलेज पार्क स्थित शारदा मेडिकल कॉलेज अंतर्गत अस्पताल में बृहस्पतिवार को कोरोना वार्ड पूरी तरह से तैयार हो गया। शारदा विवि के संयुक्त उप कुलपति और शारदा अस्पताल के प्रवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि तीन शिफ्ट में डॉक्टरों, नर्सिंग, लैब, सफाई कर्मी आदि इस 100 बेड वाले कोरोना वार्डों में मरीजों की देखभाल करेंगे। एक शिफ्ट में 30 लोगों का स्टाफ होगा। 


इस सभी को किसी हॉस्टल या होटल में ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन होटल और कॉलेजों से बात कर रहा है। अस्पताल में बृहस्पतिवार को सभी बेड के लिए ऑक्सीजन पाइप पहुंचाने की व्यवस्था पूरी हो गई। इसके लिए एक नई ऑक्सीजन पाइप लाइन डाली गई। इसके अलावा 20 वेंटिलेटर बेड को तैयार कर दिया गया है। अलग से एक्सरे और लैब जांच की टीम और उपकरण भी व्यवस्थित कर दिए गए हैं। अनुमान जताया जा रहा है कि शुक्रवार से अनुमति मिली तो अस्पताल में कोरोना पीड़ित मरीजों की भर्ती शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed