फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida girl kidnapping case it was girl who herself elope with boyfriend after that family tell lie about kidnapping

ग्रेनो छात्रा अपहरण मामले में नया मोड़: प्रेमी के साथ मिलकर बनाया खौफनाक प्लान, असलियत जानकर पुलिस हैरान

Fri, 17 Sep 2021 03:56 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 Sep 2021 03:56 PM IST
सार

बीएससी की छात्रा के अपहरण के मामले में नोएडा पुलिस ने जो खुलासा किया है वह बेहद चौंकाने वाला है और इससे पूरा मामला ही बदल गया है....

विज्ञापन
Greater Noida girl kidnapping case it was girl who herself elope with boyfriend after that family tell lie about kidnapping
गोंडा से बरामद हुई छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के सादोपुर गांव में गुरुवार सुबह सैर के लिए निकली बीएससी की छात्रा का वैन सवार तीन बदमाशों द्वारा अपहरण के मामले में नाटकीय खुलासा हुआ है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के अपहरण की कहानी उसके घर वालों ने मान-मर्यादा बचाने के लिए रची थी। दरअसल अपहरण की घटना सामने आने से एक दिन पहले ही छात्रा का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था और वह लापता हो गई थी। इसके बाद परिवार ने अपहरण की बात फैलाई।

विज्ञापन


अब पुलिस को छात्रा यूपी के गोंडा जिले से मिली है। नोएडा पुलिस उसे लेकर वापस आ रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रा अपने प्रेमी के साथ ही भाग गई थी। जिसके बाद परिवार की बदनामी न हो इसलिए परिवार ये अपहरण की बात फैलाई।
विज्ञापन


क्या बताया गया था मामला
बताया गया था कि छात्रा सादुल्लापुर रेलवे फाटक से सुबह पांच बजे तीन छोटे बहन-भाइयों के साथ दौड़ लगाकर लौट रही थी। बदमाशों ने वैन रोककर छोटी बहन को अगवा करने की कोशिश की तो बड़ी बहन ने बदमाशों से भिड़कर उसे छुड़ा लिया, लेकिन बदमाश बड़ी बहन को कार में खींचकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने गाजियाबाद-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। दादरी विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा व डीसीपी हरीश चंदर ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर लगभग तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। शाम को चार बजे फिर से गुस्साए ग्रामीणों ने एक घंटे तक कोतवाली का घेराव किया। यहां राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर ने ग्रामीणों को समझाकर वापस भेजा। पुलिस ने दो दिन में छात्रा को बरामद कर बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

बहन को बचाने की कहानी भी गढ़ी
पुलिस के अनुसार, सादोपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजयपाल की पोती व पहलवान गुलाब सिंह की बेटी स्वाति बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है। स्वाति नीट की तैयारी कर रही है। सुबह वह छोटी बहन खुशी भाई भानु और किट्टू के साथ सैर पर निकली थी। चारों सादुल्लापुर रेलवे फाटक तक दौड़ लगाकर वापस लौट रहे थे। पांच बजे एक वैन उनके पास आकर रुकी। तीन बदमाशों ने खुशी को अगवा करने का प्रयास किया। स्वाति बहन को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई और चंगुल से छुड़ा लिया, लेकिन बदमाशों ने स्वाति को जबरन वैन में खींच लिया।


छात्रा के अपहरण की सूचना पर आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और पुलिस पहुंच गई। सुबह लगभग साढ़े छह बजे बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जमा लगा दिया और हंगामा-प्रदर्शन कर छात्रा की बरामदगी की मांग की। ग्रामीणों ने नेताओं व अफसरों के आश्वासन पर सुबह साढ़े नौ बजे जाम खोला। इस दौरान अन्य पार्टियों के नेता भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed