{"_id":"61de84e572504a205e0c2452","slug":"greater-noida-gaur-city-bata-showroom-fire-breaks-out-controlled","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: गौड़ सिटी मॉल के बाटा शोरूम में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू, राहत कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: गौड़ सिटी मॉल के बाटा शोरूम में लगी आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू, राहत कार्य जारी
Wed, 12 Jan 2022 01:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:18 PM IST
सार
पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। आगजनी में कोई जन हानि नहीं है, शोरूम में हुई क्षति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
गौड़ सिटी मॉल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ मॉल के बाटा शोरूम में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। बाटा शोरूम मॉल की तीसरी मंजिल पर बताया गया है। इससे मॉल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बड़ी संख्या में लोग मॉल के बाहर जमा हो गए। काफी लोग मॉल के भीतर से सुरक्षित निकलकर बाहर आकर खड़े हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर दमकल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंचकर आग काबू करने के प्रयास में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन मॉल और शोरूम में काफी धुआं हो गया। पुलिस का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है। आग पर काबू पा लिया गया है। आगजनी में कोई जन हानि नहीं है, शोरूम में हुई क्षति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन