{"_id":"6258fcd8fac69351cd6ae52d","slug":"greater-noida-environmentalist-head-broken-for-stopping-a-person-from-burning-garbage","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: कूड़ा जलाने से रोकने पर पर्यावरण प्रेमी का सिर फोड़ा, लगे 24 टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: कूड़ा जलाने से रोकने पर पर्यावरण प्रेमी का सिर फोड़ा, लगे 24 टांके
Fri, 15 Apr 2022 12:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:43 PM IST
सार
हमले से चार दिन पहले एक व्यक्ति कूड़े के ढेर में आग लगा रहा था। जितेंद्र ने इसका विरोध कर वीडियो बनाया और एक ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिया जिस पर प्राधिकरण के अधिकारी जुड़े हैं। इससे आरोपी व उसके परिजन भड़क गए।
विज्ञापन
घायल शख्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में कूड़े के ढेर में आग लगाने का वीडियो बनाकर प्राधिकरण के अधिकारियों को भेजना पर्यावरण प्रेमी को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने हमला कर पीड़ित का सिर दूध के डिब्बे से हमला कर फोड़ दिया। इससे सिर में 24 टांके आए हैं। इस मामले की शिकायत सूरजपुर कोतवाली पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
मूलरूप से पटना के रहने वाले सूरजपुर निवासी जितेंद्र सिंह सोशल एक्शन फॉर फॉरेस्ट एंड एनवायरमेंट (सेफ) संस्था से जुड़े हैं। जितेंद्र कुछ दिन से देख रहे थे कि कुछ लोग गली में कूड़े के ढेर में आग लगाते हैं। इससे वह कूड़ा जलाने का विरोध करते थे।
विज्ञापन
चार दिन पहले एक व्यक्ति कूड़े के ढेर में आग लगा रहा था। जितेंद्र ने इसका विरोध कर वीडियो बनाया और एक ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिया जिस पर प्राधिकरण के अधिकारी जुड़े हैं। इससे आरोपी व उसके परिजन भड़क गए। आरोप है कि जितेंद्र बृहस्पतिवार सुबह डिब्बा लेकर दूध लेने जा रहा था। इसी दौरान आरोपी मिल गए। आरोपियों ने अभद्रता की और विरोध करने पर जितेंद्र से डिब्बा छीनकर सिर फोड़ दिया। पुलिस को शिकायत देने के बाद इस मामले में आसपास के लोगों ने समझौता करा दिया।
विज्ञापन