फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida elder woman found dead in her kitchen in burn condition son accuses elder sister of killing mother

बेटी बनी कातिल! : किचन में मिला मां का जला शव, भाई ने लगाया बड़ी बहन पर आरोप, बताई ये वजह

Fri, 15 Apr 2022 01:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 15 Apr 2022 01:02 PM IST
सार

बुजुर्ग महिला के कुल तीन बच्चे हैं जिसमें एक बेटा विपिन है जो दिल्ली में रहता है और दो बेटियां मीनू और अंजू हैं। मीनू गौतमबुद्ध नगर में ही रहती है वहीं अंजू दिल्ली में रहती है।

विज्ञापन
Greater Noida elder woman found dead in her kitchen in burn condition son accuses elder sister of killing mother
पुलिस मौके पर जांच करती हुई और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला की हत्या हुई है जिसमें महिला की बड़ी बेटी पर हत्या का आरोप लगा है। 
विज्ञापन


मृतका की पहचान वीरमा पत्नी स्वर्गीय वीर सिंह निवासी ग्राम चपरगढ़ थाना दनकौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव उसके घर के किचन में जली हुई अवस्था में पाया गया। उसे सबसे पहले मकान की किराएदार शशि ने देखा था। उसी ने अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मृतका के कुल तीन बच्चे हैं जिसमें एक बेटा विपिन है जो दिल्ली में रहता है और दो बेटियां मीनू और अंजू हैं। मीनू गौतमबुद्ध नगर में ही रहती है वहीं अंजू दिल्ली में रहती है। महिला के बेटे विपिन ने अपनी बड़ी बहन मीनू पर मां को जलाकर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे विपिन का कहना है कि मां के मरने पर 15 लाख की बीमा राशि मिलने वाली थी और इसी के लालच में उसकी बड़ी बहन ने मां का कत्ल कर दिया। घटना के बाद तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed