फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   greater noida double murder polie arrested two accused investigation going on

ग्रेनो दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने दो संदिग्ध आरोपियों को ग्वालियर से दबोचा, वारदात के बाद ग्रेनो के होटल में रुके थे

Sat, 06 Feb 2021 10:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 06 Feb 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
greater noida double murder polie arrested two accused investigation going on
नरेंद्र नाथ और सुमन नाथ - फोटो : जेपी शर्मा

ग्रेटर नोएडा दंपती हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीडीआर, सर्विलांस व संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मध्यप्रदेश में ग्वालियर में दबिश दी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने यहां से दो संदिग्ध हत्यारोपियों को एमपी पुलिस की मदद से पिंटो पार्क सैनिक कालोनी और गोवर्धन कालोनी से दबोच लिया है।

विज्ञापन


आरोपियों के नाम कल्लू भदौरिया और देव शर्मा बताए गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर ग्रेनो के लिए रवाना हो गई है। जल्द पुलिस पूरी वारदात का खुलासा कर देगी। वारदात के बाद आरोपी बृहस्पतिवार रात ग्रेनो में ही एक होटल में रुके थे। आरोपियों ने दंपती के मोबाइल भी फेंक दिए थे। हालांकि अभी गौतमबुद्घ नगर पुलिस आरोपियों के पकड़े जाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही।
विज्ञापन


पूछताछ में मिले अह्म सुराग 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दंपती के मोबाइल सीडीआर, घर में मिली चाऊमीन के बाद सेक्टर व आसपास के चाऊमीन विक्रेता, रेहड़ी-पटरी वाले, घर में काम कर चुके कर्मचारी पेंटर, प्लंबर, बढ़ई, कमेटी संचालक और उधार लेने वाले लोगों, एक मेंटीनेंस कंपनी में काम कर चुके ग्वालियर निवासी युवक से पूछताछ में अह्म सुराग हाथ लग गए हैं। नरेंद्र नाथ के पास बैठने वालों में एक व्यक्ति ऐसा भी निकला है। जो नॉनवेज बनाना जानता था। वह अक्सर बेसमेंटर में नॉनेवज बनाता और उनके साथ शराब पीता था। आरोप है कि वह व्यक्ति बाइक चोरी भी करता था। उससे भी पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन ने बेसमेंट में जीने तक जाकर आरोपियों को देखा था
सुमन नाथ ने बेटी प्रीति और दामाद जतिन से बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजकर 55 मिनट तक बात की थी। जतिन ने बताया कि इस दौरान प्रीति खाना बना रही थी और स्पीकर खोलकर सुमन नाथ से प्रीति और जतिन दोनों बात कर रहे थे। जतिन ने अपने ससुर नरेंद्र नाथ के बारे में पूछा तो सुमन नाथ ने बताया कि वह शराब पार्टी कर रहे हैं। मुझसे नमकीन मांगी तो मैंने मना कर दिया। मैं नीचे देखकर आई थी तो सभी लोग नशे में थे। जब भी यह पार्टी करते हैं। मेरा दिल घबराता है। जतिन ने कहा कि आप दरवाजा बंद कर सो जाएं।

'जल्द हमारे घर आने वाले थे मम्मी पापा’
पुत्रवधु निधि ने बताया कि सेक्टर की सुरक्षा को लेकर वह अक्सर उनसे घर आकर रहने की कहते थे। वह इस बात को तैयार हो गए थे। अल्फा-2 वाला घर किराये पर देने की बात हो रही थी। उनके बच्चे भी स्कूल से आने के बाद दादा-दादी के घर समय बिताया करते थे। पकड़े गए आरोपियों के संबंध में निधि ने जानकारी से इंकार किया है।

23 मिनट में सुमन की हत्या कर स्विच ऑफ किया मोबाइल
पुलिस का कहना है कि 11 बजकर 18 मिनट पर सुमननाथ का मोबाइल स्विच ऑफ हुआ है। उसकी लोकेशन घर के आसपास है। आशंका है कि पहले आरोपियों ने नरेंद्र नाथ की हत्या की। इसके बाद कॉल कटने के बाद आरोपियों ने दरवाजा का कुंडा धक्का देकर खोल दिया और फिर सुमननाथ के विरोध करने पर या पकड़े जाने के डर से गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी घर खंगाल कर फरार हो गए।


सपा ने ट्विट कर दी सांत्वना, उठाये सवाल
समाजवादी पार्टी ने दंपती हत्या की अमर उजाला में प्रकाशित खबर को शेयर करते हुए शोकाकुल परिजन को सांत्वाना दी है। वहीं, उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाये हैं। वहीं, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शुक्रवार देर शाम शोकाकुल परिवार को उनके घर पहुंचकर सांत्वना दी। मनोज चौधरी का कहना है कि उन्होंने हाईकमान को घटना से अवगत करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed