{"_id":"611e31e38ebc3e79a8637a7f","slug":"greater-noida-daroga-bharti-physical-exam-younger-brother-reach-in-exam-in-place-of-elder-in-other-case-one-more-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: दरोगा भर्ती की शारीरिक परीक्षा में छोटे की जगह पहुंचा बड़ा भाई, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: दरोगा भर्ती की शारीरिक परीक्षा में छोटे की जगह पहुंचा बड़ा भाई, दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 19 Aug 2021 05:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 19 Aug 2021 05:18 PM IST
सार
राजस्थान के अलवर निवासी एक युवक ने लिखित परीक्षा दी थी लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षा देने उसका बड़ा भाई पहुंच गया। फोटो और हस्तलेखन में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कराकर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) शिविर में चल रही दिल्ली पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) शारीरिक परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।
राजस्थान के अलवर निवासी एक युवक ने लिखित परीक्षा दी थी लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षा देने उसका बड़ा भाई पहुंच गया। फोटो और हस्तलेखन में फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके भाई की तलाश कर रही है। आरोपियों के पास से फर्जी आधार कार्ड व मोबाइल बरामद किया गया है।
ईकोटेक-3 थाना प्रभारी भुवनेश गौतम ने बताया कि दरोगा भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा सुत्याना गांव के पास स्थित सीआईएसफ स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (एसएसजी) शिविर में चल रही है। राजस्थान के अलवर निवासी अभ्यर्थी रवि कुमार ने दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा दी थी लेकिन बुधवार को उसके स्थान पर शारीरिक दक्षता परीक्षा देने उसका बड़ा भाई राहुल मीणा पहुंच गया।
विज्ञापन
अधिकारियों की टीम ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी से राहुल मीणा का हस्तलेखन मेल नहीं खा रहा था। गहनता से जांच के लिए प्रवेश पत्र के फोटोग्राफ की जांच की गई तो उसमें भी अंतर मिला। गहन पूछताछ करने पर रवि कुमार ने छोटे भाई के बदले शारीरिक परीक्षा देने आने की बात स्वीकार कर ली। अधिकारियों के सूचना देने पर ईकोटेक-3 थाना पुलिस ने रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
इन धाराओं में दर्ज किया गया केस
इस मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों पर आईपीसी की धारा 417, 419, 420, 120-बी, उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम-1998 की धारा 3, 6, 9, 10 के अंतर्गत केस दर्ज किया है।