{"_id":"63d4dd9303629328a2135290","slug":"greater-noida-dankaur-brother-and-sister-of-age-5-to-7-year-digital-assault-accused-arrest-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने किया सगे भाई-बहन से डिजिटल रेप, मां-बाप को बताया सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने किया सगे भाई-बहन से डिजिटल रेप, मां-बाप को बताया सच
Sat, 28 Jan 2023 02:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 28 Jan 2023 02:02 PM IST
सार
जब बच्चों के परिजन घर लौटे तो लड़की ने उन्हें पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा दिनेश कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र से एक मासूम भाई-बहन के साथ डिजिटल रेप की घटना सामने आ रही है। मामले में आरोपी पड़ोस में ही रहने वाला 55 वर्षीय राशिद है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची की उम्र सात साल है, वहीं लड़के की उम्र 5-6 साल है। बच्चों के माता-पिता मजदूरी करते हैं। जब दोनों मजदूरी के लिए गए थे तब गांव में रहने वाला राशिद उनके घर में घुस आया।
विज्ञापन
उसने बच्चों को अकेला पाकर दोनों के साथ डिजिटल रेप किया। जब बच्चों के परिजन घर लौटे तो लड़की ने उन्हें पूरी बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में धारा 376, 377 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
क्या है डिजिटल रेप
विदेशों में डिजिटल दुष्कर्म शब्द काफी समय से इस्तेमाल किया जा रहा है। अब देश के कानून में भी इसका इस्तेमाल किया जाने लगा है। अंग्रेजी शब्द कोश में उंगली, अंगूठा, पैर की अंगुली को भी डिजिटल से संबोधित किया जाता है यानी निजी अंगों को उंगली से छेड़ने को डिजिटल दुष्कर्म कहते हैं।