फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Chithehra land mafia yashpal tomar 135 bigha land seized

ग्रेटर नोएडा: चिटहेरा में भूमाफिया यशपाल तोमर की 135 बीघा जमीन कुर्क

Fri, 13 May 2022 12:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 13 May 2022 12:39 PM IST
सार

यशपाल तोमर ने लंबे समय से पट्टेदारों की जमीन को जबरन लेकर भू-दस्तावेज में हेराफेरी करके, रकबा बढ़ाकर मुआवजा उठाया था। लंबे समय से पीड़ित कार्रवाई की मांग करते रहे हैं। कई लोगों को फर्जी मामलों मे जेल भी भेजा गया था।

विज्ञापन
Greater Noida Chithehra land mafia yashpal tomar 135 bigha land seized
भूमाफिया यशपाल तोमर की जमीन कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को चिटहेरा गांव में भू माफिया यशपाल तोमर की 135 बीघा जमीन को कुर्क करने की कार्रवाई की। जमीन पर प्रशासन ने बोर्ड लगा दिए हैं।

विज्ञापन


मेरठ के एसीपी विवेक कुमार और दादरी तहसीलदार भारी पुलिस बल के साथ दादरी तहसील के चिटहेरा गांव पहुंचे और मौजूदा भू-माफिया यशपाल तोमर की जमीन को चिन्हित किया। प्रशासन ने 135 बीघा जमीन को कुर्क करने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। 
विज्ञापन


यशपाल तोमर ने लंबे समय से पट्टेदारों की जमीन को जबरन लेकर भू-दस्तावेज में हेराफेरी करके, रकबा बढ़ाकर मुआवजा उठाया था। लंबे समय से पीड़ित कार्रवाई की मांग करते रहे हैं। कई लोगों को फर्जी मामलों मे जेल भी भेजा गया था। मामले में अपर जिलाधिकारी ने जांच की थी। जांच रिपोर्ट देने के बाद यशपाल तोमर को गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने भी भूमाफिया घोषित कर दिया है। हालांकि अभी प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed