{"_id":"6a9839a05eeb09a99c067271","slug":"greater-noida-board-meeting-today-solution-to-shahberi-traffic-congestion-likely-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104903-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ग्रेनो की बोर्ड बैठक आज, शाहबेरी के जाम का निकल सकता समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ग्रेनो की बोर्ड बैठक आज, शाहबेरी के जाम का निकल सकता समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- यूपी के पहले डबल डेकर एलीवेटेड रोड के डिजाइन को मंजूरी के लिए रखा जाएगा प्रस्ताव
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार को होगी। इसमें ट्रैफिक जाम से निजात के अलावा मुआवजा की दरों को बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी दी जाएगी। बैठक में शाहबेरी में जाम की स्थिति ठीक करने के लिए यूपी के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को भी बोर्ड से मंजूरी मिल सकती है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 1200 करोड़ है।
अधिकारियों के मुताबिक जगह की कमी के चलते शाहबेरी फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव करना पड़ा है। ऐसे में नए डिजाइन के प्रस्ताव को बोर्ड से मंजूरी होनी है। एनएचएआई से इस डिजाइन के लिए सैद्धांतिक सहमति प्राधिकरण पहले ही बना चुका है। इस फ्लाईओवर के बनने से ग्रेनो-ग्रेनो वेस्ट 130 मीटर लिंक रोड से क्रॉसिंग रिपब्लिक, गाजियाबाद के पास नेशनल हाइवे को जोड़ा जाना है। करीब ढाई किमी लंबा प्रोजेक्ट शाहबेरी और क्राॅसिंग रिपब्लिक के जाम को खत्म करेगा।
अधिकारियों का कहना है कि यह डबल डेकर फ्लाईओवर ग्रेनो प्राधिकरण के अलावा एनएचएआई और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सहयोग से बनाया जाना है। वर्तमान सड़क को सर्विस लेन की तरह उपयोग किया जाना है। वहीं डबल डेकर लेन में आवाजाही को अलग-अलग रखा जाएगा। नए डिजाइन से तीन-तीन लेन की सड़क दो लेयर में बन सकेगी।
विज्ञापन
वहीं पिछले दिनों मुआवजा की दरों की वृद्धि को औपचारिक मंजूरी भी होनी है। इससे पहले बोर्ड बाई सर्क्युलेशन मुआवजा दर बढ़ाए जाने को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अलावा नई योजनाओं के लिए जमीन खरीद की प्रक्रिया पर भी बोर्ड निर्देश दे सकता है। इसके अलावा आवंटियों से संबंधित प्रस्ताव भी रखे जाने हैं।
एसीएस दीपक कुमार की अध्यक्षता में होगी बैठक
अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड के चेयरमैन और एसीएस दीपक कुमार की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में ई-नीलामी में योजना विफल होने के बाद अब फ्लैट की स्कीम को लॉटरी के जरिये आवंटन के लिए लांच करने पर भी फैसला हो सकता है।