फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Bike theft gang busted 12 motorcycles recovered from ccused who used to attach fake number plat

ग्रेटर नोएडा: बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद, अपनाते थे ये हथकंडे

Sat, 17 Oct 2026 04:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 17 Oct 2026 04:21 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने शनिवार को दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Greater Noida Bike theft gang busted 12 motorcycles recovered from ccused who used to attach fake number plat
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने शनिवार को दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही और कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिल, चार फर्जी नंबर प्लेट, एक पेचकस (मास्टर चाबी) और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रैकी करने के बाद मास्टर चाबी की मदद से बाइक चोरी करते थे। इसके बाद चेसिस नंबर घिसकर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे।

विज्ञापन



डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से बीटा-2 पुलिस ने सेक्टर गामा-1 स्थित ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों के पास से प्रबल यादव उर्फ प्रदीप और सोहिल को गिरफ्तार किया। प्रबल यादव मूलरूप से फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में बिसरख जलालपुर में रह रहा था। दूसरा आरोपी सोहिल राजस्थान के डीग जिले का निवासी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह नोएडा-ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद और हरियाणा में दो पहिया वाहनों की चोरी करते थे। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिलों की जांच की तो तीन बाइक के संबंध में पहले से मुकदमे दर्ज मिले। इनमें एक हीरो स्पेलंडर पर थाना बीटा-2, दूसरी पर थाना गुन्नौर, संभल और तीसरी हीरो स्पेलंडर प्लस पर थाना मुजेसर, फरीदाबाद में मुकदमा दर्ज है। अन्य मोटरसाइकिलों को भी एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से चोरी करने की बात आरोपियों ने स्वीकार की है।
विज्ञापन


बरामद 12 मोटरसाइकिलों में 11 हीरो स्पेलंडर/स्पेलंडर प्लस और एक बजाज पल्सर एनएस-125 शामिल है। कुछ मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। पुलिस ने चार फर्जी नंबर प्लेट और पेचकस भी बरामद किया है, जिसे आरोपी मास्टर चाबी के रूप में इस्तेमाल करते थे। प्रबल यादव के खिलाफ गौतमबुद्धनगर, संभल, फिरोजाबाद, आगरा और हरियाणा में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सोहिल के खिलाफ बीटा-2, गुन्नौर और फरीदाबाद में चोरी व अन्य धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और बरामद वाहनों के संबंध में भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed