{"_id":"6a3d514f5b7d1f879605ddc4","slug":"greater-noida-authority-launches-campaign-to-remove-dust-from-roads-grnoida-news-c-23-1-lko1064-98445-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़कों से धूल हटाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़कों से धूल हटाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने शुरू किया अभियान
विज्ञापन
सड़कों से धूल हटाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने शुरू किया अभियान
पहले चरण में 37 मार्गों की होगी सफाई, अभियान के लिए वरिष्ठ प्रबंधक व प्रबंधक नोडल अफसर बनाए गए
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा की सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए प्राधिकरण ने विशेष संयुक्त सफाई अभियान शुरू किया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश पर इस विशेष अभियान में मैकेनिकल स्वीपिंग, मैनुअल स्वीपिंग, फुटपाथ सेंट्रल वर्ज की सफाई, मलबा व धूल उठाने, सड़कों पर पानी का छिड़काव के साथ ही 8 दिन दोबारा सफाई कराई जाएगी।
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के साथ ही परियोजना व उद्यान विभाग की टीम को भी इस विशेष सफाई अभियान में लगाया गया है। यह अभियान 24 जून से शुरू हुआ है जोकि 11 जुलाई तक चलेगा। ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा के प्रमुख इलाके और 37 मुख्य सड़कों को इसमें शामिल किया गया है। अभियान के नोडल ऑफिसर वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य राजेश गौतम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर और मैनेजर नो डस्ट जोन घोषित करेंगे। अगर सड़क पर गड्ढे हैं तो उसे भी सुधारा जाएगा। बृहस्पतिवार को एपेक्स कोर्ट से एस्टेक सोसाइटी तक, एलिट एक्स ग्रुप से सिक्का ग्रीन तक की सड़कों की सफाई की गई।