फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Grape will be implemented soon, pollution hot spots not identified

Noida News: जल्द लागू होगा ग्रेप, चिन्हित नहीं प्रदूषण के हॉट स्पाॅट

Sat, 28 Sep 2024 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:48 PM IST
विज्ञापन
Grape will be implemented soon, pollution hot spots not identified
जल्द लागू होगा ग्रेप, चिन्हित नहीं प्रदूषण के हॉट स्पाॅट
विज्ञापन

-यूपीपीसीबी की लापरवाही के कारण इस बार भी झेलनी पड़ेगी प्रदूषण की मार

-पिछले साल ग्रेनो में थे छह हॉट स्पॉट, वहां प्रदूषण के कारणों पर नहीं हुआ काम
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने लगा है। अक्तूबर से ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) लागू हो जाएगा, लेकिन ग्रेटर नोएडा में इसकी तैयारी नहीं दिख रही हैं। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) अब तक वायु प्रदूषण के हॉट स्पॉट को चिन्हित नहीं कर सका है। ऐसे में शहर के लोगों को इस बार भी वायु प्रदूषण का सामना करना पड़ेगा।

सर्दी में एनसीआर के साथ-साथ देश के सबसे प्रदूषित शहरों में ग्रेटर नोएडा टॉप-5 में शामिल रहता है। शहर की ज्यादातर सड़कें टूट चुकी हैं। वहां वाहनों से धूल उड़ रही हैं। जबकि इन स्थानों को चिन्हित करने के साथ वहां प्रदूषण की रोकथाम के इंतजाम हो जाने चाहिए थे। ग्रेटर नोएडा में पिछले वर्ष करीब 9 स्थानों को हॉट स्पॉट चिन्हित किया गया था। वहां आज भी वायु प्रदूषण की समस्या जस की तस है। तिलपता गोल चक्कर के पास अभी भी काफी धूल उड़ रही है।
विज्ञापन


साइट सी के निवासी वायु प्रदूषण से परेशान
औद्योगिक सेक्टर साइट-सी की 5 सोसाइटियों में रहने वाले निवासी वायु प्रदूषण से परेशान हैं। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों के आवागमन से धूल उड़ रही है। साथ ही यहां पर डीएफसीसी की निर्माणाधीन साइट है। जहां पर लगातार वायु प्रदूषण के नियमों का पालन नहीं हो रहा हैं। पिछले वर्ष नवंबर में प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव ने निरीक्षण किया था। तब उम्मीद जगी थी, लेकिन फिर भी कोई कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष ग्रेटर नोएडा के हॉट स्पॉट

स्थान प्रदूषण के कारण

-ग्रेनो वेस्ट निर्माण कार्य की धूल, यातायात
-यूपीसीडा साइट-सी टूटी सड़क, डीएफसीसी के निर्माण कार्य की धूल, खुले में कूड़ा डाला जाना
-किसान गोल चक्कर जाम
-एक मूर्ति गोल चक्कर जाम
-परी चौक जाम
-तिलपता गोल चक्कर जाम
-सूरजपुर-ग्रेनो वेस्ट रोड़ जाम
-कासना रोड जाम
-पुलिस लाइन से किसान चौक टूटी व कच्ची सड़क
---------------

ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण की मुख्य जगह को चिन्हित करने का काम चल रहा है। जल्द ही हॉट स्पॉट चिन्हित कर संबंधित को सूची भेज दी जाएगी। पुराने हॉट स्पॉट में कुछ बदलाव संभव हैं।
डीके गुप्ता, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी ग्रेनो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article