{"_id":"6663bf1de9c314cbcc0cdad7","slug":"grandfather-and-grandson-die-due-to-electrocution-while-going-to-drink-water-from-tube-well-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: ट्यूबवेल पर पानी पीने जा रहे दादा और पोते की करंट से मौत, जमीन पर पड़े थे बिजली के नंगे तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: ट्यूबवेल पर पानी पीने जा रहे दादा और पोते की करंट से मौत, जमीन पर पड़े थे बिजली के नंगे तार
Sat, 08 Jun 2024 07:47 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 08 Jun 2024 07:47 AM IST
सार
अट्टापीर गांव में शुक्रवार को खेत में चल रहे ट्यूबवेल पर पानी पीने जा रहे दादा हरकिरन (80) और पोते सोनू (28) की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्यूबवेल से कुछ दूर पहले ही जमीन पर बिजली के नंगे तार पड़े थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अट्टापीर गांव में शुक्रवार को खेत में चल रहे ट्यूबवेल पर पानी पीने जा रहे दादा हरकिरन (80) और पोते सोनू (28) की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्यूबवेल से कुछ दूर पहले ही जमीन पर बिजली के नंगे तार पड़े थे। जहां करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। एक ही घर में हुई दो मौत के बाद परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव अट्टापीर निवासी सोनू दादा हरकिरन के साथ खेतों पर काम कर रहा था। हरकिरन के खेत के पास में अट्टापीर निवासी रमेश का खेत में ट्यूबवेल से सिंचाई हो रही थी। काम करते करते सोनू और हरकिरन को प्यास लगी। पानी पीने के लिए दोनों रमेश के खेत में लगे ट्यूबवेल के पास जाने लगे। ट्यूबवेल से कुछ पहले ही जमीन पर बिजली के नंगे तार पड़े थे।
विज्ञापन
जहां करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। हादसे में दोनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, थाना बीटा-2 पुलिस ने हादसे की अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
करंट से बच्चे की मौत मामले में बिजलीकर्मियों पर केस दर्ज
रबूपुरा में बृहस्पतिवार को हुई तैमूर (7) की करंट से मौत के मामले में विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों ने मामले की शिकायत की थी। बृहस्पतिवार शाम को तैमूर घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी बिजली के पोल में करंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में तैमूर के परिजनों ने बिजलीकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।