फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Grandfather and grandson die due to electrocution while going to drink water from tube well

Greater Noida: ट्यूबवेल पर पानी पीने जा रहे दादा और पोते की करंट से मौत, जमीन पर पड़े थे बिजली के नंगे तार

Sat, 08 Jun 2024 07:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Jun 2024 07:47 AM IST
सार

अट्टापीर गांव में शुक्रवार को खेत में चल रहे ट्यूबवेल पर पानी पीने जा रहे दादा हरकिरन (80) और पोते सोनू (28) की  करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्यूबवेल से कुछ दूर पहले ही जमीन पर बिजली के नंगे तार पड़े थे।

विज्ञापन
Grandfather and grandson die due to electrocution while going to drink water from tube well
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

अट्टापीर गांव में शुक्रवार को खेत में चल रहे ट्यूबवेल पर पानी पीने जा रहे दादा हरकिरन (80) और पोते सोनू (28) की  करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। ट्यूबवेल से कुछ दूर पहले ही जमीन पर बिजली के नंगे तार पड़े थे। जहां करंट की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। एक ही घर में हुई दो मौत के बाद परिजन सदमे में हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को गांव अट्टापीर निवासी सोनू दादा हरकिरन के साथ खेतों पर काम कर रहा था। हरकिरन के खेत के पास में अट्टापीर निवासी रमेश का खेत में ट्यूबवेल से सिंचाई हो रही थी। काम करते करते सोनू और हरकिरन को प्यास लगी। पानी पीने के लिए दोनों रमेश के खेत में लगे ट्यूबवेल के पास जाने लगे। ट्यूबवेल से कुछ पहले ही जमीन पर बिजली के नंगे तार पड़े थे। 
विज्ञापन


जहां करंट की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही  आसपास के ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। हादसे में दोनों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं, थाना बीटा-2 पुलिस ने हादसे की अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट से बच्चे की मौत मामले में बिजलीकर्मियों पर केस दर्ज 
रबूपुरा में बृहस्पतिवार को हुई तैमूर (7) की करंट से मौत के मामले में विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों ने मामले की शिकायत की थी। बृहस्पतिवार शाम को तैमूर घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी बिजली के पोल में करंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में तैमूर के परिजनों ने बिजलीकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed