फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Grains destroyed due to Rain

बारिश के कारण हजारों क्विंटल गेहूं खराब

Sun, 26 Apr 2020 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Grains destroyed due to Rain
नूंह/तावडू। नूंह और तावडू अनाजमंडी में खुले में रखा गेहूं रविवार दोपहर हुई बारिश के कारण भीग गया। पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से मंडियों में रखा हजारों क्विंटल गेहूं खराब हो गया। प्रशासन की लापरवाही के चलते लाखों का नुकसान होने की आशंका है। अगर नूंह अनाजमंडी की बात करे तो यहां पर हर वर्ष खुले में रखा गेहूं बारिश के कारण बर्बाद होता है। मंडी में गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए विशेष इंतजाम नहीं है। मंडी में गेहूं के खराब होने की स्थिति में आढ़तियों पर दोहरी मार पड़ सकती है।
विज्ञापन

वहीं तावडू में भी सरकारी एजेंसी द्वारा खरीदा गया अधिकांश गेहूं को उठाया नहीं गया, जिसके कारण हजारों क्विंटल गेहूं की बोरिया मंडी में खुले में रखी है। बता दें कि 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होने के बाद से अब तक 22 हजार 797 किंव्टल गेहूं वेयरहाउस, हेफड व एफसीआई द्वारा खरीदा गया है। इसमें से वेयरहाउस द्वारा खरीदा गए 2081 किंवटल गेहूं को उठाया गया है। जबकि बाकी गेहूं को उठाया नहीं गया है।
विज्ञापन

बारिश के कारण अनाजमंडी में रखा गेहूं भीग गया है। लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - मनीष कुमार, सचिव, नूंह मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed