{"_id":"686927acf32a95e6b60d58b2","slug":"grading-will-be-done-noida-news-c-23-1-lko1064-67247-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: माध्यमिक विद्यालयों की सुविधाओं के आधार पर होगी ग्रेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: माध्यमिक विद्यालयों की सुविधाओं के आधार पर होगी ग्रेडिंग
विज्ञापन
-विद्यालयों का ऑनलाइन के साथ भौतिक सत्यापन कर तय किया जाएगा ग्रेड
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जनपद के चारों ब्लॉक मेंं संचालित सात राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन की सुविधा व संसाधनों की व्यवस्था सुधारने के लिए नई व्यवस्था की गई है। अब उनकी सुविधाओं के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। विभाग के अधिकारियों की ओर से विद्यालयों को एक निर्धारित प्रारूप में अपनी सूचनाएं ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके आधार पर मूल्यांकन कर ग्रेडिंग जारी होनी है। राजकीय विद्यालयों में भी प्रोजेक्ट अलंकार, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप आदि के माध्यम से सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य सूचनाओं को ऑनलाइन भरकर आठ जुलाई तक उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद उन सूचनाओं का सत्यापन भौतिक व ऑनलाइन दोनों स्तर पर किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को 12 जुलाई तक भेजा जाएगा। वहीं मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मंडल के विद्यालयों का सत्यापन कर, कम से कम पांच विद्यालयों का भौतिक निर्धारण कर अपनी रिपोर्ट 15 जुलाई तक राज्य मुख्यालय भेजेंगे। वहां से फाइनल ग्रेडिंग जारी की जाएगी। ग्रेडिंग 200 नंबर पर होगी। इसमें 80 फीसदी नंबर पर उत्कृष्ट, 60 से 80 फीसदी लाने पर बहुत अच्छा, 40 से 60 फीसदी तक अच्छा, 20 से 40 पर संतोषजनक, 20 फीसदी नंबर लाने पर असंतोषजनक माना जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
इन बिंदुओं पर होगा मूल्यांकन
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का मूल्यांकन शिक्षक व कर्मचारियों की संख्या, बिजली कनेक्शन, कंप्यूटर कक्ष की उपलब्धता, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, आर्ट रूम, स्मार्ट क्लास, वाईफाई की सुविधा, शिक्षक-छात्र उपस्थिति, पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई आदि के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। इसके साथ ही आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास आदि की भी सुविधा भी देखी जाएगी। इसके बाद भी अगर कोई कमी है तो उसको इस ग्रेडिंग के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जाएगा। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को नए सत्र में अप्रैल से जून तक की सूचनाएं schoolgradingmad-hyamikshiksha.in पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।