Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   GPS will be installed in e-rickshaws for door-to-door garbage collection.

Noida News: डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले ई-रिक्शा में लगेंगे जीपीएस

Tue, 30 Sep 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
GPS will be installed in e-rickshaws for door-to-door garbage collection.
सीईओ की ओर से निगरानी के निर्देश, शहर में कचरा फेंकने वाले स्थान होंगे कम
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा।
प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने मंगलवार को शहर में चल रहे अभियानों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले ई-रिक्शा में समय-समय पर जीपीएस लगाने के निर्देश दिए ताकि इनकी निगरानी की जा सके।
सीईओ ने कहा कि शहर में कचरा फेंकने वाले स्थानों की पहचान कर इन्हें कम किया जाए। इसके लिए निगरानी की आवश्यकता है। गांवों में जन जागरूकता कार्यक्रम बढ़ाने एवं जनमानस को सड़क पर कूड़ा फेंकने से रोकने के लिए जागरूक किया जाए। इसके अलावा नोएडा क्षेत्र के सेंट्रल वर्ज में कूड़ा जमा होने से रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने व नियमित तौर पर सफाई के निर्देश दिए गए। क्षेत्र में भिखारियों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई गई। सीईओ ने विशेषकर सेक्टर-18, 51 व अट्टा क्षेत्र से इनकी संख्या कम करने व पुनर्वास के संबंध में आवश्यक प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। प्रत्येक शुक्रवार को साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने और उसके आधार पर एनजीओ के कर्मियों के कार्य की समीक्षा भी होगी।
विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि सभी पीजी मालिकों से वार्ता कर उनके परिसर में डस्टबिन रखवाने की जरूरत है। स्ट्रीट वेंडर्स को डस्टबिन रखने के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए। जागरूकता अभियान के दौरान निर्देश दिए जाने के बाद भी जो लोग नहीं मानते हैं उनकी रिपोर्ट एनजीओ की ओर से प्राधिकरण को दी जाएगी। एनजीओ टीम को 7-8 ग्रुप बनाकर गांवों में जन जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। साथ ही, लोगों को स्वच्छता, डेंगू एवं गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एसीईओ कृष्णा करूनेश, ओएसडी महेंद्र प्रसाद, जीएम एसपी सिंह, जीएम एके अरोड़ा, इंदु प्रकाश सिंह, डीजीएम विजय रावल, सहायक परियोजना अभियन्ता अरुण कुमार, उमेश चन्द त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed