फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Govt ready to fight Corona

संक्रमण से बचने के लिए प्रशासन सतर्क

Thu, 19 Mar 2020 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Govt ready to fight Corona
फिरोजपुर झिरका। कोरेना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं। इस संबंध में हर 3 घंटे बाद जिला सिविल सर्जन द्वारा रिपोर्ट प्रदेश स्वास्थ्य विभाग चंडीगढ़ मुख्यालय भेजी जा रही है। जिला अस्पताल मांडी खेड़ा में 4 बेड से बढ़ा कर 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। वार्ड में हर 8 घंटे में नए सर्जन की टीम वायरस के लक्षणों की जांच कर रही है। जिला सिविल सर्जन का दावा है कि इससे निपटने के लिए आइसोलेशन वार्ड में पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं। विभाग द्वारा 2 आधुनिक एंबुलेंस के अलावा जिले के एक दर्जन प्राइमरी हेल्थ व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हाथ धोने के लिए विशेष लिक्विड का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा संक्रमण से बचने के लिये विशेष मास्क दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. वीरेन्द्र सिंह यादव के बताया कि संक्रमण को काबू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष सर्जनों सहित 25 स्वास्थ्य टीम तैनात की गई है। जो पूरे जिले में हर संदिग्ध पर नजर रखेगी। उन्होंने कहा कि इससे निपटने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग से किसी भी रूप से जुड़े कर्मचारियों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर को आपात स्थिति से निपटने के लिए %स्टैंड-टू% रहने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के पास संक्रमण रोकने के लिए पर्याप्त प्रबंध है।
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर जारी :
जिला स्वास्थ्य विभाग ने सूचना के लिए टोल फ्री नंबर- 9416012195, 9728473773, 7027855102 जारी किए हैं। इन नंबरों पर दिन-रात कभी भी मरीज व उसके परिजन संपर्क कर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। रेडियो मेवात, अल्फाज मेवात पर निरंतर आम नागरिकों को विभाग द्वारा कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंचों को किया जागरूक : जिला सिविल सर्जन वीरेन्द्र सिंह यादव में बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के सर्जनों द्वारा सभी सरपंचों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरपंचों से अपील की गई है कि वह अपने-अपने गांवों में नुक्कड़ बैठकों के माध्यम से इस वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करें, गांव के लोग घबराए नहीं, जुकाम, खांसी, बुखार आने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं।

खांसी, जुकाम, बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें, साबुन से हाथ धोए, छीकने व खांसी चलने पर रुमाल का उपयोग करें। एक मीटर की दूरी बनाकर रखें और हाथ मिलाने से बचे। - नोडल अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed