फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government order to open departments on Sunday... Lawyers go on strike.

Noida News: सरकार का रविवार को विभाग खोलने का आदेश... वकील गए हड़ताल पर

Sat, 25 Jul 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Government order to open departments on Sunday... Lawyers go on strike.
18 अप्रैल से अब तक वकीलों की हड़ताल के चलते रविवार को नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। शहरवासियों की सुविधा के लिए रजिस्ट्री विभाग को रविवार को भी खोलने का आदेश दिया गया था। उम्मीद जताई गई कि जो कार्य दिवसों पर अपने दफ्तर या अन्य कारणों से रजिस्ट्री नहीं करा पाते हैं, वह इस दिन काम काज करा सकेंगे, लेकिन 19 अप्रैल से अब तक 15 शनिवार और रविवार बीत गए, एक भी दिन रजिस्ट्री नहीं हो सकी। रविवार को रजिस्ट्री विभाग खोलने के विरोध में कर्मचारियों ने शनिवार को हड़ताल शुरू कर दी। इस शनिवार भी रजिस्ट्री विभाग तो खुला, लेकिन हड़ताल के चलते एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी।


नोएडा बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि वह शासन से आए हर रविवार को रजिस्ट्री कार्यालय खुलने के आदेश का विरोध कर रहे हैं। 19 अप्रैल से शहर में यह व्यवस्था रजिस्ट्रार विभाग में लागू भी हो गया, लेकिन तब से लेकर अब तक 15 शनिवार और 15 रविवार गुजर गए। 25 जुलाई को 16वां ऐसा शनिवार है, जब रजिस्ट्री विभाग में काम काज बंद है। इसका सीधा असर राजस्व विभाग को लगा है। वकीलों-डीड राइटर्स की हड़ताल के चलते अब विभाग को भी चिंता सताने लगी है। हालांकि इस मामले को लेकर रजिस्ट्री विभाग के अधिकारियों ने भी कई बार वकीलों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक वह उन्हें समझाने में असफल रहे।
विज्ञापन

हम रविवार को दफ्तर खुलने का विरोध कर रहे हैं, यह न तो अधिवक्ताओं के हित में है, न ही शहरवासियों के हित में है। रविवार को कार्यालय खुलने का विरोध जारी रहेगा। -प्रवीन डेढ़ा, अध्यक्ष, नोएडा बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने शहरवासियों की राहत के लिए रविवार को कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। पहले रविवार को कभी-कभी शिविर लगाकर रजिस्ट्री होती थी, अब हर रविवार रजिस्ट्री हो सकेंगी। -अरुण कुमार शर्मा, एआईजी-प्रथम, स्टांप एवं निबंधन विभाग, गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article