फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Government making better efforts to control Corona

कोरोना को नियंत्रित करने के लिए बेहतर प्रयास कर रही सरकार

Wed, 26 May 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Government making better efforts to control Corona
नूंह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर नूंह के प्रभारी समय सिंह भाटी ने जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार कोरोना को नियंत्रित करने के लिए बेहतर प्रयास कर रही है। इससे उपजे आर्थिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों को भी सफलतापूर्वक संभालने का काम किया है। देशभर में दवा उत्पादन, ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं उत्पादन, चिकित्सालयों का सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार बडे़ पैमाने पर हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार सेवा ही संगठन के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसके तहत रविवार को जिले के सैकड़ों गांवों में सेवा गतिविधियां चलाई जाएंगी। इस दौरान शुक्रवार, शनिवार, रविवार को कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के माध्यम से करीब 150 यूनिट रक्त एकत्रित कि या जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में चल रही सेवा रसोई योजना से सैकड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा कोविड-19 हेल्प डेस्क के माध्यम से जरूरतमंदों को हर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्यकर्ता जुट जाएं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, जाहिद हुसैन चेयरमैन, पूर्व प्रत्याशी नौक्षम चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मनीष जैन, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद आर्य, दलबीर सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश मानूवास, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंजूबाला, युवा मोर्चा के केशव पंडित, सचिव मुनीश फौजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed