{"_id":"688e4b907421e937dd032f5a","slug":"government-approval-sought-for-land-for-international-golf-course-noida-news-c-1-gnd1002-3240827-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स की जमीन के लिए शासन से मांगी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स की जमीन के लिए शासन से मांगी मंजूरी
विज्ञापन
-सेक्टर-151 ए में बन रहा, अर्जेंसी क्लॉज का सहारा लेने की तैयारी
माई सिटी रिपोर्टर,
नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स सेक्टर-151 ए में करीब 2.22 हेक्टेयर जमीन के लिए नोएडा प्राधिकरण व प्रशासन की तैयारी अर्जेंसी क्लॉज का सहारा लेने की है। जमीन प्राधिकरण को किसानों से समझौते के आधार पर नहीं मिली है। इस जमीन की वजह से गोल्फ के मैदान का काम फंसा हुआ है। इसको देखेते हुए जिला प्रशासन ने शासन से अधिग्रहण की अनुमति मांगी है।
नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का काम वर्ष 2021 से चल रहा है। इससे करीब दो साल पहले इसकी योजना तैयार की गई थी। ऐसे में खास बात यह है कि इस परियोजना के लिए छह साल बाद भी नोएडा प्राधिकरण किसानों से जमीन नहीं ले सका है। जिस जमीन पर गोल्फ कोर्स का मैदान बनाया जाएगा, उस जमीन पर भी प्राधिकरण का कब्जा नहीं है। परियोजना के लिए कामबक्शपुर गांव की करीब 2.22 हेक्टेयर जमीन ली जानी है। खास बात यह है कि इस जमीन पर ही गोल्फ कोर्स के लिए मैदान व अन्य निर्माण होने हैं। प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि जिला प्रशासन के जरिए अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जिला प्रशासन इस मामले में अलग-अलग स्तर पर कुछ प्रक्रिया पूरी कर चुका है। अब प्रशासन ने अर्जेंसी क्लॉज के तहत जमीन लेने के लिए शासन से मंजूरी मांगी है।