फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Govardhan Puja was performed with reverence and devotion.

Noida News: श्रद्धा और भक्ति के साथ की गोवर्धन पूजा

Wed, 22 Oct 2025 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja was performed with reverence and devotion.
सेक्टरों, सोसाइटियों और ग्रामीण इलाकों में प्रतीकात्मक गोवर्धन पर्वत का निर्माण कर मनाया पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। शहर में बुधवार को श्रद्धालुओं ने अपने घर, मंदिरों में गोवर्धन पर्वत का प्रतीकात्मक निर्माण कर विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की। मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के सेक्टरों, सोसाइटियों और ग्रामीण इलाकों में गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई।
नोएडा के सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों ने पके हुए चावल और हलवे से लगभग 20 फुट ऊंचे गोवर्धन पर्वत को बनाया गया। सुबर आठ बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मुख्य आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला।
विज्ञापन


सेक्टर-151 स्थित इस्कॉन मंदिर एक्सप्रेसवे में भी हर्षोल्लास के साथ गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। मंदिर अध्यक्ष श्री श्याम गोपाल के नेतृत्व में मंदिर को फूलों से सजाया गया और 108 प्रकार के व्यंजनों से गोवर्धन महाराज को भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-34 स्थित अपना घर आश्रम और अरावली अपार्टमेंट में भी पर्व मनाया गया। महिलाओं और बच्चों ने मिलकर 31 फीट का गोवर्धन पर्वत तैयार किया।सेक्टर-51 के कम्युनिटी सेंटर ए ब्लॉक में गोवर्धन पूजा रात 8:30 बजे से 9 बजे तक की गई। इस दौरान डांडिया का आयोजन किया गया। सेक्टर-137 स्थित सुपरटेक ईको सोसायटी में गोवर्धन पूजा किया गया। सेक्टर-34 आरडब्ल्यूए, सेक्टर-101, 105, 78, 76, 120 समेत आम्रपाली जोडिएक, सुपरटेक केप्टाउन, महागुन मॉडर्न समेत अन्य जगहों पर भी आयोजन हुआ।
सेक्टर पाई, बीटा, गामा, डेल्टा, चाईफाई, पी-थ्री, स्वर्णनगरी, ओमेगा, अल्फा, ओमीक्रॉन आदि और ऐस एस्पायर, ऐस सिटी, गौड़ सिटी एक व दो, एसकेए मेट्रो विले, ग्रीन आर्च, गैलेक्सी रॉयल, गैलेक्सी वेगा, व्हाइट ऑर्किड, संस्कृति विहार, गौड़ सौंदर्यम, कासा ग्रीन्स-1, गौड़ सिटी, पैरामाउंट, पंचशील, आम्रपाली और एल्डिको आदि सोसाइटियों में गोवर्धन पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालु तैयारियों में जुट रहे।

ग्रेनो के स्वर्ण नगरी की अग्रवाल वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। परिसर में गोबर से करीब 20 फीट से अधिक गिरिराज पर्वत की आकृति की परिक्रमा करके लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed