{"_id":"65f450f6e22da2d9700f3921","slug":"got-the-mantra-to-learn-from-mistakes-and-move-ahead-noida-news-c-340-1-del1011-42583-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गलतियों से सीख कर आगे बढ़ने का मिला मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गलतियों से सीख कर आगे बढ़ने का मिला मंत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बिजनेस कॉन्क्लेव में छात्रों ने सीखे सफलता के गुर
-कार्यक्रम में अमर उजाला निभा रहा नॉलेज पार्टनर की भूमिका
-पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु और संजय बारू के सत्र हुए रद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स की 16वें बिजनेस कॉन्क्लेव के दूसरे दिन छात्रों को बिजनेस लीडर बनने, जीवन में ऊंचाइयों को छूने, गलतियों से सीख कर आगे बढ़ने के मंत्र मिले। विभिन्न वक्ताओं ने उन्हें अपने-अपने अनुभवों के माध्यम से अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखने की सलाह दी। दूसरे दिन मुख्य वक्ताओं के रूप में पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु व राजनीति टिप्पणीकार व नीति विश्लेषक संजय बारू के सत्र किन्हीं कारणों से रद हो गए। कार्यक्रम में इस बार अमर उजाला नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।
कॉन्क्लेव के दूसरे दिन वित्तीय लेखा कंपनी एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड सर्टिफाइड अकाउंटेंट(एसीसीए) के एसोसिएट डायरेक्टर कुश अहूजा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि गलतियों से सीखें और आगे बढ़ें। बदलाव में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए। बस आपको अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखने की जरूरत है। उन्होंने छात्रों से कहा कि वह शुरू से ही कठिन मेहनत पर विश्वास करते हैं अपनी पढ़ाई करने से लेकर करियर में आगे बढ़ने के लिए इसी मंत्र को अपनाया है। वित्तीय योग्यता होने से छात्रों के पास कई करियर के कई विकल्प खुल सकते हैं।
कॉन्कलेव के सत्र के दौरान छात्रों ने उनसे सवाल भी किए। क्या कंपनियों को जल्दी जल्दी छोड़कर नौकरी को बदला जा सकता है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बदलाव करने पर वह भी डरे थे लेकिन उन्हें अपनी क्षमताओं पर भरोसा था। बदलाव से डरना नहीं चाहिए। बस आपको अपनी क्षमताओं पर विश्वास बनाके रखना होगा। अपने जीवन में अलग-अलग चीजें अजमाते रहें। आपसे गलतियां भी होंगी लेकिन यह सोचें कि मैं यह कर सकता हूं या कर सकती हूं। यदि आपमें असुरक्षा है और आप कम उपलब्धि वाले हैं तो आपको कड़ी मेहनत की जरुरत होगी, इससे आपको पहले से बेहतर विकल्प मिलते जाएंगे।