फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Got his wife's teeth cut to enhance her beauty

Noida News: खूबसूरती बढ़ाने के लिए कटवा दिए पत्नी के दांत

Fri, 02 Feb 2024 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Got his wife's teeth cut to enhance her beauty
संशोधित
विज्ञापन

खूबसूरती बढ़ाने के लिए कटवा दिए पत्नी के दांत
- जख्म से जूझ रही पीड़िता, पति और सास पर दर्ज कराया केस
- जबरन गर्भपात कराने और दहेज उत्पीड़न का भी लगाया आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खूबसूरती बढ़ाने का झांसा देकर युवक ने पत्नी के दांत कटवा कर छोटे करवा दिए। इससे महिला के मसूड़ों में गहरा घाव हो गया। पीड़िता का इलाज जारी है। पीड़िता निरूपमा साव ने महागुन मंत्रा सोसोइटी निवासी पति अरिहंत कुमार और सास विनिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईकोटेक-1 थाना पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के प्रशांत विहार निवासी निरूपमा साव ने कहा कि 22 फरवरी 2023 को अरिहंत कुमार से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार की मांग करने लगे थे। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोप है कि पति और सास जल्दी बच्चा नहीं चाहते थे। इसलिए दोनों ने मिलकर 3 जून 2023 को निरूपमा का जबरन गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन

अरिहंत और विनिता निरूपमा के दांत बड़े होने का ताना देकर कटवाकर छोटा कराने को कहने लगे। विरोध करने पर पीड़िता से मारपीट की गई। आरोप है कि दोनों ने मिलकर जबरदस्ती पीड़िता के दांत कटवा दिए। पति और सास ने निरूपमा को उसकी बहन के साथ मायके भेज दिया। साथ ही कार लेकर आने के बाद ही घर में प्रवेश देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारों से कर्ज लेकर शादी में खर्च किए 45 लाख
पुलिस को दी शिकायत में निरूपमा ने कहा कि कोरोना काल में उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। मां ने बहन और रिश्तेदारों से कर्ज लेकर दिल्ली के पाल्म ग्रीन होटल एंड रिसोर्ट से शादी कराई थी। शादी में 45 लाख रुपये खर्च हुए थे।

दांत घिसने और नस को क्षति पहुंचने से होती है समस्या
कुछ लोग दांत छोटे कराने के लिए घिसवाते हैं या कटवा लेते हैं। इस प्रक्रिया में जरा भी लापरवाही से समस्या हो जाती है। दांतों में इनेमल होता है, घिसने पर दांतों में ठंडा-गर्म पानी लगने लगता है। दांत काटने से नस को नुकसान पहुंच सकता है। इससे परेशानी और बढ़ जाती है। दांतों को छोटे कराने से परहेज करना चाहिए या फिर विशेषज्ञ से इलाज कराना चाहिए। - डॉ. विक्रम, आईटीएस डेंटल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed