फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur News: Preparations underway for a major campaign against cattle smuggling in Gorakhpur-Western Bihar

Noida News: पशु तस्करी के खिलाफ गोरखपुर-पश्चिमी बिहार में बड़े अभियान की तैयारी

Sun, 21 Sep 2025 01:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Preparations underway for a major campaign against cattle smuggling in Gorakhpur-Western Bihar
रेंज स्तर पर बिहार पुलिस के साथ बैठक कर बनाई जाएगी संयुक्त रणनीति
विज्ञापन

गोरखपुर। पशु तस्करी रोकने के लिए पुलिस बड़े स्तर पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पिछले 10 वर्षों में पशु तस्करी की घटना और गिरोहों की सूची तैयार की जा रही है। रेंज स्तर पर बिहार पुलिस के साथ बैठक कर संयुक्त रणनीति बनाई जाएगी।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह की जड़ें बिहार में हैं। पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सिवान में बैठे सरगना अपने मजबूत नेटवर्क के जरिए पशु तस्करी का संचालन कर रहे हैं। कुशीनगर निवासी जवाहिर यादव तमकुहा से गिरोह को संचालित करता है। उसका नेटवर्क गोरखपुर के पिपराइच, गुलरिहा और शाहपुर तक फैला है।
विज्ञापन

दो माह पहले शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। साहब अंसारी और गोपालगंज के मिंटू खान, भुट्टू समेत करीब 10 गैंग भी सक्रिय हैं। इनके पास 100 से अधिक पिकअप हैं, जिनसे अवैध रूप से पशु उठाकर सिवान जिले के बढ़हरिया में रखा जाता है और वहीं से आगे की डील होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजी मुथा ने बताया कि बैठक में साझा खुफिया जानकारी, छापेमारी की संयुक्त योजना और वाहनों की ट्रैकिंग के जरिये इन गिरोहों पर पूरी तरह लगाम लगाने की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed