{"_id":"68c71c8f925716d9e40176a4","slug":"gorakhpur-news-high-tension-electricity-took-away-daughters-lifemother-kept-watching-na-news-c-7-hsr1010-1070538-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हाईटेंशन बिजली ने छीन ली बेटी की जिंदगी...देखती रह गई मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हाईटेंशन बिजली ने छीन ली बेटी की जिंदगी...देखती रह गई मां
विज्ञापन
गुलरिहा क्षेत्र के मोगलहा में मां के साथ निर्माणाधीन मकान का काम देखने गई थी साक्षी, छत के बगल से गुजरे तार से हुआ हादसा
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा क्षेत्र के मोगलहा में रविवार की दोपहर 12वीं की छात्रा साक्षी मौर्या छत पर बगल से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। मां के सामने ही उसकी तड़पकर मौत हो गई। साक्षी अपनी मां के साथ निर्माणाधीन मकान को देखने गई थी।
राजी सेमरा नंबर दो निवासिनी शशिबाला मौर्या सरकारी विद्यालय में अध्यापिका हैं। उनके पति विजय मौर्या का निधन हो चुका है। शशिबाला क्षेत्र के मोगलहा स्थित जेमिनी पैराडाइज अपार्टमेंट के सामने एक मकान खरीदकर प्लास्टर का काम करवा रहीं थीं। रविवार की दोपहर बेटी साक्षी उर्फ प्रज्ञा (18) और बेटे प्रेयांश (11) के साथ मकान का काम देखने गईं थीं। बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल की छत से कुछ ही दूर से हाईटेंशन बिजली का तार गुजरा हुआ है। साक्षी छत पर गई थी। इसी दौरान नीचे देखने में वह हाईटेंशन तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और प्लास्टिक के पाइप की मदद से साक्षी को छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
साक्षी मोगलहा स्थित सेंट पाॅल स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विजय प्रताप सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शशिबाला के मकान के आसपास के लोगों का कहना है कि मोगलहा में फोरलेन के किनारे स्थित अधिकतर मकानों के ऊपर और सटे हुए हाईटेंशन बिजली का तार गुजरा हुआ है। इसकी शिकायत बिजली निगम में कई बार की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर तार की शिफ्टिंग नहीं की गई तो भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति हो सकती है।
विज्ञापन
छुट्टी के दिन बच्चों को लेकर काम देखने गई थी मां
शशिबाला ने बताया कि मोगलहा में नया घर बनवा रहीं हैं। रविवार को छुट्टी थी इसलिए बच्चों के साथ निर्माण कार्य देखने गई थी। दोनों बच्चे बहुत खुश थे। शशिबाला ग्राउंड फ्लोर पर थीं तभी साक्षी छत पर चली गई। दूसरी मंजिल की छत से वह नीचे झांक रही थी। इसी दौरान घर के सामने से गए हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। लोगों के शोर मचाने पर शशिबाला भागकर छत पर गईं लेकिन बेटी को बचा नहीं सकीं।
वर्जन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवती की मौत का मामला सामने आया है। मकान निर्माण कराते समय परिवार को सूचना देनी चाहिए थी। परिवार को बिजली निगम की ओर से सहायता राशि दी जाएगी।
- लोकेंद्र बहादुर सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी
00
बिजली निगम को करें सूचित
अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि घर की छत या घर की दीवार के नजदीक से जा रही बिजली के लाइनों से हमेशा सतर्क रहें। बिजली के तारों से ज्यादा परेशानी, करंट लगने का डर होने पर बिजली निगम के अधिकारियों को लिखित सूचना दें। ताकि तारों से बचाव के इंतजाम किए जा सकें। नीचे गिरने की आशंका पर तारों का गार्ड लगाया जाता है। साथ ही तार संपर्क में आने पर भी खतरा न बनें इसके लिए प्लास्टिक के पाइप पिरोए जाते हैं।