{"_id":"68c720237de554446d05ac8d","slug":"gorakhpur-news-fight-between-two-parties-10-people-injured-na-news-c-7-gkp1038-1071203-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो पक्षों में मारपीट, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो पक्षों में मारपीट, 10 लोग घायल
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम गंगटही गांव में आपसी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने से सफाईकर्मी सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार चल रहा है, जबकि सफाईकर्मी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पहले पक्ष से भोला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई रामसिंह (सफाईकर्मी) एक महिला को पिटाई से बचाने गए तो छह लोगों ने उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे विकास और नितेश को भी चोटें आईं। पुलिस ने इस तहरीर पर बीरबल, महेश, सेवादास, शिवम, वीरेंद्र और मंजीत के खिलाफ केस दर्ज किया। दूसरे पक्ष से शिवम ने आरोप लगाया कि विपक्षी उनके घर में घुस आए और उसे, उसकी मां संजू देवी, रीना देवी, मंजीत, अमरनाथ, बीरबल और सेवादास को पीटा। बीरबल की हालत गंभीर है। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।