फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur News: Crowds gathered at Gorakhdham, jostling to board the train

Noida News: गोरखधाम में उमड़ी भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की

Fri, 31 Oct 2025 01:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Crowds gathered at Gorakhdham, jostling to board the train
गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली गोरखधाम ट्रेन से यात्रा करने के लिए गोरखपुर रेलवे स्टेशन का प्लेटफा
आरपीएफ ने लाइन लगवाकर चढ़ाया, ट्रेन में 200 से अधिक यात्री नहीं चढ़ पाए, बाद में स्पेशल ट्रेन से गए
विज्ञापन

गोरखपुर। दिवाली और छठ के बाद दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को गोरखधाम एक्सप्रेस में भीड़ इस कदर बढ़ी कि ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। आरपीएफ ने लाइन लगवाकर यात्रियों को जनरल बोगियों में चढ़ाया लेकिन भीड़ ज्यादा होने के चलते करीब 200 से अधिक यात्री कोच में सवार ही नहीं हो सके। यात्रियों की भीड़ देख रेल प्रशासन ने कुछ देर बाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन की सूचना प्रसारित कराई, जिसके बाद छूटे लोग स्पेशल ट्रेन से रवाना हुए।

बिहार से आने वाली सभी ट्रेनें पैक होकर आ रही हैं। इसके चलते ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ललितग्राम से दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर सवा घंटे की देरी से शाम करीब छह बजे पहुंची तो ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गोरखधाम एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए आए बंटी का कहना था कि उन्हें पता नहीं था कि इतनी भीड़ है वरना बस से चला गया होता। वे भीड़ देखकर जाने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाए और लौट गए। उधर, रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। अधिक से अधिक यात्रियों को ट्रेन में सीट मिल सके इसके लिए 10 नवंबर तक विभिन्न तारीखों में 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेनों की जानकारी लगातार प्रसारित की जा रही है।
विज्ञापन

-
वर्जन
गोरखपुर जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष तैयारी की गई है। जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में ड्रोन से भीड़ की निगरानी की जा रही है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि भीड़ बढ़ने पर तत्काल स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकेगी। आरपीएफ के जवान यात्रियों को व्यवस्थित तरीके से ट्रेनों में चढ़वा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनईआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed