{"_id":"68d44f5372a08759d307d3e6","slug":"gorakhpur-news-cisce-national-girls-basketball-championship-from-27th-na-news-c-7-hsr1010-1082234-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीआईएससीई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता 27 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीआईएससीई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता 27 से
विज्ञापन
गोरखपुर। स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज को सीआईएससीई की राष्ट्रीय गर्ल्स बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2025 की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता 27 सितंबर से 29 सितंबर तक सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित होगी।
सीआईएससीई उत्तर प्रदेश रीजन के कोऑर्डिनेटर डेविड शिरिल ने बताया कि मुकाबले अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में खेले जाएंगे। सभी टीमों का पंजीकरण 26 सितंबर को स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, सूरजकुंड में होगा। संस्थापक एवं आयोजक राजीव गुप्ता ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में उड़ीसा, नॉर्थ इंडिया, पश्चिम बंगाल, झारखंड-बिहार, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, मध्य प्रदेश, केरल, तमिलनाडु-पुडुचेरी, नॉर्थ वेस्ट, कर्नाटक-गोवा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और यूएई की टीमें भाग लेंगी। क्रिकेट के बाद यह दूसरा मौका है, जब यूएई की टीम किसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है।