फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gorakhpur News: Adulterated khoya being made in Mewat, business spreads to Gorakhpur

Noida News: मेवात में बना रहे मिलावटी खोआ, गोरखपुर तक फैला धंधा

Sat, 18 Oct 2025 02:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Adulterated khoya being made in Mewat, business spreads to Gorakhpur
हरियाणा-राजस्थान के बाॅर्डर से दिल्ली के रास्ते गोरखपुर आ रहा मिलावटी खोआ
विज्ञापन

गोरखपुर में 160 रुपये किलो थोक में बेच रहे, दिल्ली में इसकी कीमत 100 रुपये से भी कम

प्राइवेट बसों से आता है सामान, नौसड़ से जाकर ले आते हैं धंधेबाज
गोरखपुर। गोरक्षनगरी और आसपास के जिलों में मिठाइयों की बढ़ी मांग ने मिलावटी खोआ का धंधा करने वालों को मौका दे दिया है। कानपुर-वाराणसी के बाद राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के मेवात में भी इस समय बड़े पैमाने पर घटिया गुणवत्ता वाला खोआ तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। यही मिलावटी खोआ दिल्ली होते हुए प्राइवेट बसों के जरिये गोरखपुर तक पहुंच रहा है।
बाजार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यह खोआ दिल्ली के बाजारों में 100 रुपये किलो से भी कम कीमत पर बिक रहा है, जबकि गोरखपुर में इसे थोक में 160 रुपये किलो तक में बेचा जा रहा है। इतना सस्ता खोआ बनने का कारण इसमें मिलाया जाने वाला सिंथेटिक दूध, वनस्पति घी और स्टार्च है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। धंधेबाज प्राइवेट बसों के माध्यम से माल भेजते हैं।
विज्ञापन

--
डिब्बे पर लिखा नाम ही कोड वर्ड है
मिलावटी खोआ का यह धंधा करने वालों ने भी अपना कोड वर्ड जनरेट कर लिया है। दिल्ली से गोरखपुर आए डिब्बे पर एक नाम लिखा होता है। हालांकि यह व्यापारी का असली नहीं बल्कि कोड वाला नाम होता है। ई-रिक्शा वाला डिब्बे पर लिखा नाम बताता है तो सामान उसे मिल जाता है। जब माल पकड़ा जाता है, तब उस नाम का व्यापारी मिलता ही नहीं है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बृहस्पतिवार को कोड वर्ड के रूप में लिखे एक नाम की तलाश में खोआ मंडी पहुंची थी लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट-
राजस्थान बार्डर से गोरखपुर तक खोआ की आपूर्ति चिंताजनक है। इतना सस्ता माल यहां तक भेज रहे हैं तो उसमें मिलावट की आशंका सबसे अधिक होगी। पकड़े गए माल का सैंपल जांच को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही पता लगेगा कि खोआ में क्या-क्या हानिकारक पदार्थ मिलाए जा रहे हैं।

- डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed