{"_id":"68d44f0ebc6a1f1d3208434a","slug":"gorakhpur-news-600-medical-experts-from-india-and-abroad-will-gather-at-citicon-2025-na-news-c-7-hsr1010-1082028-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिटीकॉन-2025: गोरखपुर में जुटेंगे देश-विदेश के 600 चिकित्सा विशेषज्ञ, दो दिन होगा क्रिटिकल केयर पर सेमिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटीकॉन-2025: गोरखपुर में जुटेंगे देश-विदेश के 600 चिकित्सा विशेषज्ञ, दो दिन होगा क्रिटिकल केयर पर सेमिनार
Thu, 25 Sep 2025 03:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:37 AM IST
सार
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. महिम मित्तल और सचिव डॉ. एके मल्ल ने बताया कि इसमें देश के देश के 10 राज्यों के साथ ही 20 देशों के करीब 600 विशेषज्ञ शामिल होंगे। पूर्वी यूपी में पहली बार यह आयोजन हो रहा है। इसे इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन की जिला इकाई, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स की टीम मिलकर आयोजित कर रही है।
विज्ञापन
प्रेस क्लब में वार्ता करते डॉ एके मल्ल, डॉ महिम मित्तल व अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सड़क हादसा, ब्रेन हेमरेज या अन्य गंभीर स्थिति में आए मरीजों के इलाज में प्राथमिक उपचार का बड़ा महत्व है। बड़े अस्पताल पहुंचने से पहले तमाम मरीजों की स्थिति खराब प्राथमिक चिकित्सा के चलते बिगड़ जाती है। इन गंभीर मामलों के इलाज के लिए आई नई तकनीकियों और प्राथमिक चिकित्सा में रखी जाने वाली जरूरी सावधानी पर शहर में तीन से छह अक्तूबर तक गहन मंथन होगा।
विज्ञापन
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. महिम मित्तल और सचिव डॉ. एके मल्ल ने बताया कि इसमें देश के देश के 10 राज्यों के साथ ही 20 देशों के करीब 600 विशेषज्ञ शामिल होंगे। पूर्वी यूपी में पहली बार यह आयोजन हो रहा है। इसे इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन की जिला इकाई, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और एम्स की टीम मिलकर आयोजित कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब वेंटिलेटर से भी एडवांस तकनीक सामने आ रही है, जिसे पहली बार इस सेमिनार में दिखाया जाएगा। इसमें गहन चिकित्सा की आधुनिक तकनीक, आईसीयू की चुनौतियां और आपातकालीन इलाज की नई विधियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
चिकित्सकों से फाॅर्म भरवाकर पूछी गईं समस्याएं
इस सम्मेलन के विषय तय करने के लिए प्रदेश के 150 से अधिक क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों से विचार लिए गए। उन पर संगोष्ठी में चर्चा होगी। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन, पुर्तगाल, बांग्लादेश, श्रीलंका और सऊदी अरब सहित 20 देशों से 200 से अधिक डेलिगेट्स हिस्सा लेंगे।
इसमें हेमोडायनामिक्स, मॉनिटरिंग, मैकेनिकल वेंटिलेशन और अल्ट्रासोनोग्राफी की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जो डॉक्टर सम्मेलन में नहीं आ पाएंगे वे ऑनलाइन माध्यम से जुड़ सकेंगे।
जागरूकता के लिए होगा वॉकाथन
चार अक्तूबर की सुबह पैडलेगंज बुद्ध द्वार से लेकर नौकायन तक वॉकाथन भी होगा, जिसका उद्देश्य गहन चिकित्सा जागरूकता बढ़ाना है।