फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Good news... Roadways bus will run between Dadri and Noida

Noida News: खुशखबरी... दादरी से नोएडा के बीच चलेगी रोडवेज बस

Tue, 19 Aug 2025 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Good news... Roadways bus will run between Dadri and Noida
यात्रियों को अधिक किराये और असुविधा से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा।
दादरी से नोएडा आने-जाने वाले यात्रियों को अब अधिक किराये और असुविधा से राहत मिलने वाली है। प्रशासन की ओर से दादरी से नोएडा के बीच रोडवेज की बस चलाई जाएगी। बस चलाने के लिए सिकंद्राबाद डिपो से तैयारियां की जा रही है। तीन से चार फेरे लगाए जाएंगे। लंबे समय से दादरी के लोग बस चलाने की मांग निगम के अधिकारियों से कर रहे थे। लोगों की मांग को संज्ञान में लेकर सिकंद्राबाद डिपो के एआरएम दिनेश सिंह ने जल्द ही बस चलाने को मंजूरी दी है।
पहले दादरी बस स्टैंड से नोएडा बस स्टैंड तक सिकंद्राबाद डिपो की एक बस चलती थी। दिन में तीन से चार चक्कर लगाती थी। दादरी से नोएडा जाने में यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल रही थी लेकिन एक साल से यह बस सेवा को बंद कर दिया गया। बस बंद होने से लोगों को आने जाने में दिक्कतें होने लगी। समाजसेवी डॉ. आनंद आर्य समेत दादरी के कई लोगों ने रोडवेज के अधिकारियों से बस चलाने की मांग सिकंद्राबाद डिपो के एआरएम से की गई जो अब मान ली गई है। पहले एक बस दादरी से नोएडा के बीच सारा दिन चलाई जाएगी। इस रूट पर अधिक सवारियां मिलने पर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर किराया और रूट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऑटो से यात्रा के लिए मजबूर थे यात्री
एक साल से दादरी-नोएडा के बीच रोडवेज की बस बंद होने के बाद यात्रियों को मजबूरन ऑटो से आना जाना पड़ता था। दो से तीन बार ऑटो बदलना पड़ता था। अधिक किराया और समय लगता है। दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

दादरी से नोएडा के बीच एक बस चलाई जाएगी। दादरी के लोग बस चलाने के लिए लंबे समय से मांग करते रहे हैं। उनकी मांग को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। -दिनेश सिंह एआरएम सिकंद्राबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed