फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gold chain looted from two women in Greno West and Greno

Noida News: ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो में दो महिलाओं से सोने की चेन लूटी

Sun, 05 May 2024 09:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
Gold chain looted from two women in Greno West and Greno
फोटो:
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो में दो महिलाओं से सोने की चेन लूटी

-बिसरख कोतवाली और बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र की घटना, दोनों वारदात को बाइक सवार बदमाशों ने दिया अंजाम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में रविवार को सेक्टर पी-3 के पास बाइक सवार बदमाशों ने डॉक्टर की पत्नी से सोने की चेन लूट ली। बदमाश सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गए हैं। वहीं, शनिवार शाम ग्रेनो वेस्ट में चेरी काउंटी सोसाइटी के पास भी महिला से सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।


ग्रेनो के सेक्टर पी-3 निवासी प्रिंस डॉक्टर है और मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी ज्वाइसी मार्केट जा रही थीं। सेक्टर के पास ही बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। चेन करीब दो तोले की थी। वारदात के बाद बदमाश आराम से भाग गए। पीड़िता ने घटना की सूचना बीटा-2 कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं ग्रेनो वेस्ट में शनिवार शाम चेरी काउंटी सोसाइटी के पास श्वेता से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली। इस दौरान महिला दूध लेने जा रही थीं। आरोप है कि पुलिस ने पहले मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन सोशल मीडिया पर मामला उठने के बाद रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। बिसरख पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed