फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Goddess Durga bid farewell after Sindoor Khela

Noida News: सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा को दी विदाई

Wed, 21 Oct 2026 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
Goddess Durga bid farewell after Sindoor Khela
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। दुर्गोत्सव के अंतिम दिन सेक्टरों, सोसायटियों और गांवों में मां दुर्गा को विदाई दी गई। पंडालों में महिलाओं ने सिंदूर खेला किया। उन्होंने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित किया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। इस दौरान धुनुची नृत्य भी किया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भोग लगाने के बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया गया।
सेक्टर-25ए, 46, 62 और 33 समेत अन्य स्थानों पर बने कृत्रिम तालाबों में प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। इस दौरान ढोल-बाजे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए।
विज्ञापन

सेक्टर-50 स्थित सामुदायिक केंद्र में सप्तऋषि समिति की ओर से सिंदूर खेला आयोजित किया गया। सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरेल अपार्टमेंट में पूर्वान्हो बंगाली सांस्कृतिक समिति ने आयोजन किया। सेक्टर-26 की कालीबाड़ी, सेक्टर-110 के महर्षि नगर, सेक्टर-55 की नवोदया समिति, सेक्टर-150 की बोंगियो समिति, सेक्टर-62 की सर्बोजनिन पूजा समिति और सेक्टर-137 की सर्बोजनिन समिति की ओर से भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed