{"_id":"68efefa5e391f51ddb04b26a","slug":"goat-thief-gang-member-arrested-na-news-c-244-1-pnp1012-145578-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बकरी चोर गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बकरी चोर गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार
Thu, 16 Oct 2025 12:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 16 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सीआईए-2 की टीम ने बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के एक आरोपी दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी गोपाल को गिरफ्तार किया। आरोपी ने कुछ दिन पहले कश्यप कॉलोनी में बकरियां चोरी की थी। सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में कश्यप कॉलोनी निवासी चांदराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 10 सितंबर की रात अज्ञात चोर उसकी 9 बकरियां चोरी कर ले गए। चोर बकरियों को गाड़ी में डालकर ले गए है। सीसीटीवी की जांच में गाड़ी दिख रही है। थाना पुराना औद्योगिक में चांदराम की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम को दबिश देकर जाटल रोड पर देशवाल चौक के पास से दिल्ली मंगोलपुरी निवासी गोपाल काबू किया। पूछताछ में उसने बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उसके अन्य साथियों की तलाश की जाएगी। संवाद
विज्ञापन