फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Goa Police reached Sonali Phogat s Noida flat searched documents

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट के नोएडा वाले फ्लैट पर पहुंची गोवा पुलिस, खंगाले दस्तावेज, खुलेंगी कई परतें

Tue, 06 Sep 2022 01:54 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नोएडा/ गोवा
एएनआई, नोएडा/ गोवा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 06 Sep 2022 01:54 PM IST
सार

सोनाली हत्याकांड में जांच के लिए गोवा पुलिस के दो सदस्यीय टीम हिसार पहुंची थी। चार दिन हिसार में जांच करने के बाद बीते रविवार सुबह टीम सोनाली के पीए आरोपी सुधीर सागवान के रोहतक वाले घर पहुंची और वहां पर करीब एक डेढ़ घंटा जांच करने के बाद गुरुग्राम रवाना हुई और वहां जांच करने के बाद नोएडा पहुंची है।

विज्ञापन
Goa Police reached Sonali Phogat s Noida flat searched documents
सोनाली फोगाट हत्याकांड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले की जांच कर रही गोवा पुलिस ने सोमवार को उनके नोएडा स्थित फ्लैट पर जांच की। गोवा पुलिस ने इस दौरान दस्तावेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद अब इस केस में नई परतें खुलने की उम्मीद जागी है। गोवा पुलिस के साथ इस दौरान नोएडा पुलिस की टीम भी थी। नोएडा के सेक्टर 52 में सोनाली फोगाट का फ्लैट है।

विज्ञापन


सोनाली हत्याकांड में जांच के लिए गोवा पुलिस के दो सदस्यीय टीम हिसार पहुंची थी। चार दिन हिसार में जांच करने के बाद बीते रविवार सुबह टीम सोनाली के पीए आरोपी सुधीर सागवान के रोहतक वाले घर पहुंची और वहां पर करीब एक डेढ़ घंटा जांच करने के बाद गुरुग्राम रवाना हुई और वहां जांच करने के बाद नोएडा पहुंची है। यहां सुधीर सागवान ने किराये पर फ्लैट लिया हुआ था। फ्लैट की जांच के दौरान टीम के साथ सोनाली का भाई रिंकू पवार, जीजा अमन पूनिया और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


पिछली 23 अगस्त को सोनाली की मौत की सूचना मिली थी। 26 अगस्त को गोवा पुलिस ने सोनाली फोगाट की हत्या के आरोप में उनके पीए सुधीर सांगवान और सुखविंद्र को गिरफ्तार किया। इसके बाद गोवा पुलिस की एक टीम 31 अगस्त को हिसार पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पुलिस हिरासत में सुधीर और सुखविंदर
उधर, गोवा की मापुसा कोर्ट ने मंगलवार को आरोपी सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को दो दिन के लिए अतिरिक्त पुलिस हिरासत में सौंप दिया। उनसे गोवा पुलिस नए सिरे से पूछताछ करेगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed