फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gm'd family was in financial crisis even after two lakh per month salary

दो लाख वेतन के बाद भी तंगी में था जीएम का परिवार

Sun, 15 Dec 2019 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
gm'd family was in financial crisis even after two lakh per month salary
दो लाख वेतन के बाद भी तंगी में था जीएम का परिवार
विज्ञापन

नोएडा। मेट्रो के सामने कूद कर आत्महत्या करने वाले निजी कंपनी के जनरल मैनेजर भरत जे (31) के खर्चे बहुत ज्यादा थे। दो लाख रुपये प्रतिमाह वेतन के बाद भी वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। भरत के पिता सुब्रह्मण्यम ने पुलिस को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से भरत ने आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस को भरत और पत्नी शिवरंजनी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए।
अहम है कि दिल्ली के कालका जी मंदिर के पास गोविंदपुरी स्थित निजी कंपनी के जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत मूल रूप से चेन्नई निवासी भरत जे ने शुक्रवार सुबह 11.30 बजे मेट्रो के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इसकी सूचना भरत के छोटे भाई कार्तिक को दी। कार्तिक ने भरत की पत्नी शिवरंजनी (30) को बताया कि भैया सड़क हादसे में घायल हो गए हैं और फिलहाल राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। कार्तिक अपने कोचिंग सेंटर से सीधा अस्पताल पहुंचा। अस्पताल पहुंची शिवरंजनी को जैसे ही पता चला कि उसके पति का शव मोर्चरी में रखा है। वह खुद पर नियंत्रण खो बैठी। देर शाम को वह अपनी बेटी जयश्री (5) के साथ सेक्टर-128 के जेपी पवेलियन कोर्ट स्थित अपने फ्लैट में पहुंची। जहां पहले बेटी जयश्री को फंदे से लटकाया और दूसरे कमरे में खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

कार्तिक ने देर शाम शिवरंजनी के मोबाइल पर कॉल की तो वह बंद था। आशंका होने पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से लॉक था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो बेटी का शव बेडरूम में और मां का शव दूसरे कमरे में पंखे से लटका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed