फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Global e-tender issued again for construction of Film City

Noida News: फिल्म सिटी के निर्माण के लिए वैश्विक ई-निविदा फिर से जारी

Mon, 02 Oct 2023 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Global e-tender issued again for construction of Film City
फिल्म सिटी के निर्माण के लिए वैश्विक ई-निविदा फिर से जारी
विज्ञापन

-प्री बिड कांफ्रेंस 26 अक्टूबर, जबकि बिड जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निश्चित
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण और उसके रखरखाव के लिए एक बार फिर वैश्विक ई-टेंडर जारी किया गया है। इसकी प्री बिड कांफ्रेंस की तिथि 26 अक्टूबर, जबकि बिड जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निश्चित की गई है। इससे पहले दो बार टेंडर जारी किया जा चुका है।

यीडा सिटी के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी विकसित की जानी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट होने की वजह से तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फिल्म सिटी के निर्माण के लिए बिड डॉक्यूमेंट और ड्रॉफ्ट कंसेशन एग्रीमेंट को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद यह अतिमहत्वपूर्ण प्रोजेक्ट एक कदम और आगे बढ़ा है। पूर्व में दो बार निकाले गए वैश्विक ई-टेंडर में किसी कंपनी के आगे नहीं आने पर अधिकारियों ने फीडबैक लिया तो पता चला कि फिल्म सिटी के निर्माण से जुड़ी कुछ शर्तें अधिक सख्त हैं। फीडबैक के बाद नियमों को कुछ लचीला बनाया गया है। फिल्म सिटी में फिल्म स्कूल, पोस्ट प्रोडक्शन फैसिलिटी, थीम पार्क, होटल, फिल्म, टीवी, ओटीटी निर्माण से जुड़े सभी सेक्टर होंगे। फिल्म सिटी के 230 एकड़ के पहले चरण की शर्तों में मोरेटोरियम पीरियड एक साल बढ़ा दिया गया है। अब पांच साल का मोरेटियम पीरियड और तीन साल का समय निर्माण के लिए होगा। कंपनी का सालाना जितना टर्नओवर होगा, उसी के आधार पर यमुना प्राधिकरण को लाभांस मिलेगा। परियोजना की लागत 1510 करोड़ रुपए है। परियोजना के शुरुआती तीन साल में कंपनी को 225 करोड़ रुपए खर्च करना होगा। शर्त के मुताबिक कंपनी एक हेक्टेयर से कम जमीन का सब लाइसेंस नहीं दे पाएगी। 230 एकड़ जमीन में 155 एकड़ कमर्शियल उपयोग की है। कमर्शियल उपयोग में मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, प्लाॅजा, सर्विस अपार्टमेंट, विला आदि बनाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


सीईओ डॉ़ अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म सिटी के निर्माण के लिए वैश्विक ई- टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed