फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Glider pilots from eight states performed feats in the sky

Noida News: आठ राज्यों के 18 ग्लाइडर पायलटों ने आसमान में दिखाए करतब

Sat, 08 Nov 2025 02:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 08 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Glider pilots from eight states performed feats in the sky
थानो में आयोजित एयरो शो में ग्लाइडरों ने दिखाए करतब: संवाद
उत्तराखंड राज्य की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में थानो के सिंधवाल गांव में एक भव्य एयरो शो और पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी स्ट्रेंथ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रोमांचक आयोजन ने राज्य स्थापना के जश्न को और भी खास बना दिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देश भर से आठ राज्यों के लगभग 18 अनुभवी ग्लाइडर पायलटों ने हिस्सा लिया। आसमान में अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले इन जांबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दून के पैराग्लाइडर पायलट गौरव पंवार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, टिहरी के जितेंद्र सिंह ने द्वितीय और भीमताल के भारत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया। उन्होंने कहा कि 25 वर्षो में राज्य में शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के क्षेत्र में काफी कार्य हुए हैं।। अटल जी के बनाए राज्य को प्रदेश और राज्य सरकार मिलकर आगे बढ़ा रही है। साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें ग्लाइडरों ने आसमान में करतब दिखाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरांग राजपाल ने कहा कि प्रतियोगिता में आठ राज्यों के कुल 18 ग्लाइडर पायलटों ने हिस्सा लिया। 1300 मीटर की ऊंचाई से ग्लाइडरों ने करीब 12 मिनट की उड़ान भरकर नीचे मैदान में बने गोले पर लैंडिंग की है। इसमें जो गोले के सबसे करीब उतरा है, उसे प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, वरिष्ठ भाजपा नेता संपूर्ण सिंह रावत, विक्रम नेगी, मनीष यादव, चंद्रप्रकाश तिवाडी, गीतांजलि रावत, ललित जायवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed