Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Glasses, bowls, plates and bowls made from sugar

Noida News: चीनी से बन रहे गिलास, दोने,पत्तल और कटोरियां

Sun, 28 Sep 2025 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
Glasses, bowls, plates and bowls made from sugar
- घरों में जल्द अब चीनी से बने कई सामान होंगे उपलब्ध ,पीएलए के जरिये कार्बन फुट प्रिंट कम करने की भी योजना
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चीनी का इस्तेमाल अब केवल सुबह की चाय में ही नहीं होगा बल्कि आप जल्द अब चीनी से बने गिलास में चाय भी पी पाएंगे। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में चीनी के दानों से बने उत्पाद बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड की ओर से पेश किए गए हैं। इन उत्पादों को देखने के लिए लोग अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। अब तक इन उत्पादों का निर्माण महाराष्ट्र में हो रहा था। सितंबर 2026 से चीनी से बनी गिलास, कटोरियां और दोने प्रदेश में भी उपलब्ध होंगे। इसके प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि चीनी को रासायनिक प्रकिया से बदलकर पीएलए(पॉलीलैक्टिक एसिड) में परिवर्तित किया जा रहा है। जिससे उत्पाद तैयार हो रहे हैं। बलरामपुर चीनी मिल शक्कर के गन्ने से बायोप्लास्टिक (पीएलए) बनाने के लिए बायोयुग नामक एक नई तकनीक पर काम कर रही है, जिससे जीवाश्म-ईंधन वाले प्लास्टिक के लिए 100 प्रतिशत कम्पोस्टेबल और पौधे-आधारित विकल्प तैयार हो सकें। बायोयुग, बायो सर्कुलेरिटी के युग का प्रतीक है, जो भारत के बायो-आधारित, कम कार्बन अर्थव्यवस्था में परिवर्तन की दिशा में एक कदम है। बलरामपुर चीनी मिल्स अपनी चीनी उत्पादन की 9 फीसदी चीनी से पीएलए तैयार करेगी।
विज्ञापन

दरअसल प्लास्टिक उत्पादों से सबसे ज्यादा नुकसान दिल्ली एनसीआर के शहरों को हो रहा है और यह एक बड़ा बाजार है इसलिए बायोप्लास्टिक से उत्पाद तैयार करने वाले स्टार्टअप को भी साथ लेने की रणनीति तैयार की है। जो लोग बायोप्लास्टिक पर काम कर रहे हैं उन्हें कच्चा माल बलरामपुर चीनी मिल्स उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्बन फुट प्रिंट को कम करने का प्रयास
पीएलए के माध्यम से कार्बन फुट प्रिंट को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। पॉलीलैक्टिक एसिड एक तरह का बायोप्लास्टिक होता है, जो शक्कर या स्टार्च जैसी जैविक चीजों से बनाया जाता है। यह प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक नहीं होता और कुछ ही महीनों में अपने आप गल जाता है। पीएलए की मदद से न केवल गिलास,कटोरी,चम्मच बनाएं जा रहे हैं,बल्कि कमीज,शार्ट,पेंट के साथ अन्य उत्पाद भी बनाए जा रहे हैं। पीएलए से बने कपड़े बनाने के लिए रेशम,कॉटन आदि का भी उपयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed