फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   give help to make outstanding jan ashirvad yatra : rahish khan

जन आशीर्वाद यात्रा को ऐतिहासिक बनाने में सभी करें सहयोग- रहीश खान

Wed, 28 Aug 2019 05:00 PM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2019 05:00 PM IST
विज्ञापन
give help to make outstanding jan ashirvad yatra : rahish khan
लोगों के साथ बैठक करते विधायक रहीश खान। - फोटो : ????

नूंह। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा 29 अगस्त को पुन्हाना पहुंच रही है। इसे सफल बनाने के लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खूब पसीना बहा रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता व विधायक रहीश खान ने पंच-सरपंचों व गणमान्य लोगों सहित युवाओं के साथ बैठक की। इसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों के पंच-सरपंचों सहित गणमान्य लोगों ने बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन


बैठक के दौरान रहीश खान ने पंच-सरपंचों से अधिक से अधिक की संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। जिस पर सभी ने आश्वासन देते हुए कहा प्रदेश की सभी मुख्यमंत्री मनोहर लाल का 90 विधानसभा में सबसे ज्यादा व भव्य स्वागत पुन्हाना में किया जाएगा। इस मौके पर विधायक रहीश खान ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा चलाई जा रही है।
विज्ञापन


जो 29 अगस्त को पुन्हाना के दर्जनों गांवों से होकर गुजरेगी। यात्रा का नीमका गांव से फूलों व ढोल-नगाडों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद इंदाना, मढिय़ाकी, सिंगार, पुन्हाना, चांदनकी, शाहचोखा व पिनगवां में भी स्वागत किया गया है। इसके साथ ही पुन्हाना शहर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल जनसभा के दौरान लोगों को भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ ही कई बड़ी सौगात भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी तैयारियां लगभग पूरी तैयार कर ली गई हैं। इस अवसर पर जिला महामंत्री लियाकत एडवोकेट, विस्तारक बलविंद्र जोगी, पूर्व चेयरमैन समसुद्ीन, महबूब हिंनगपुर, दल्ली ठेक व सफी लहरवाडी सहित काफी लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed